📅 Tuesday, 15 September 2026 | 07:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,420 🥈 चांदी (1kg): ₹238,000 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

सुश्री नेहा पुरोहित ने पालीवाल समाज को किया गौरवान्वित

📅 02 August 2020, 03:06 AM ✍️ Narendra Paliwal-Nanalal Joshi ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुश्री नेहा पुरोहित ने पालीवाल समाज को किया गौरवान्वित
सुश्री नेहा पुरोहित ने पालीवाल समाज को किया गौरवान्वित

नाथद्वारा । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी बागोल की प्रतिभाशाली छात्रा एवं श्रीलाल जी (सिलोरा) की पौती सुश्री नेहा पिता नरोत्तम जी पुरोहित ने  कक्षा 12 वीं आर्टस में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। नेहा पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि मेरी मेहनत का श्रेय मेरे-माता पिता और गुरूजनों को जाता है। उन्हें हमेशा एक ही लक्ष्य दिया कि आगे बढ़ाना है तो पढ़ाई में लक्ष्य होना जरूरी है। नेहा की माताजी श्रीमती माया नरोत्तम जी पुरोहित ने बताया कि सफलता के लिए हर किसी के लिए कोई एक नियत सूत्र नहीं होता। अनुशासन के साथ पढ़ाई करना, समयबद्धता और माता-पिता और शिक्षकों के साथ बेहतर और पारदर्शी संपर्क बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित और समयबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। नेहा पुरोहित की सफलता पर पालीवाल समाज और पालीवाल वाणी समूह की और से हार्दिक शुभकामनाएं। उक्त जानकारी समाज के सक्रिय समाजसेवी श्री मदन बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें