📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती पर पुष्पांजलि कर शहीदों को किया याद

📅 27 May 2020, 02:38 AM • ✍️ मुकेश पालीवाल-मुकेश पालीवाल • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती पर पुष्पांजलि कर शहीदों को किया याद
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती पर पुष्पांजलि कर शहीदों को किया याद

खमनोर । (मुकेश पालीवाल...) भारत में हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महान वीरयोद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है। इस तीथि के अनुसार आज 25 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। महान योद्धा महाराणा प्रताप की वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा महराणा प्रताप ने आखिरी सांस तक मेवाड़ की रक्षा की। अकबर ने 30 साल तक उनको बंदी बनाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। महाराणा प्रताप को भारत का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी भी कहा जाता है। वीर शिरोमणि, प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती के पावन अवसर पर खमनोर पंचायत समिति परिसर में प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप प्रतिमा पर तिलक लगा माल्यार्पण कर उपरना ओढ़ाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालना करते हुए पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया। पंचायत समिति परिसर में सभी ने प्रताप को नमन कर रक्त तलाई के मुख्यद्वार पर हल्दीघाटी के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। खमनोर बस स्टैंड चौराया पर बने प्रताप प्रतिमा का भी माल्यार्पण किया गया। पंचायत समिति स्तर पर सादगी से आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सर्वश्री अमित कुमार शर्मा विकास अधिकारी, सोहनलाल शर्मा तहसीलदार, प्रेमशंकर जोशी, राम सिंह एएसआई, श्रीमती ममता वीरवाल सरपंच खमनोर, बालमुकुंद माली ग्राम विकास अधिकारी, नारायण गिरी, विनोद पालीवाल पूर्व वार्ड पंच, प्रशांत पालीवाल, भेरूलाल वीरवाल, चेतन पंवार जय हल्दीघाटी नवयुवक मंडल अध्यक्ष, चोखाराम विश्नोई कॉस्टेबल, राकेश पालीवाल हल्दीघाटी पर्यटन समिति अध्यक्ष, कमल पालीवाल (मानव) संस्थापक हल्दीघाटी डॉट कॉम, हेमंत सिंह जय मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष, रामचंद्र पालीवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, गोपाल माली वार्ड पंच, बसंतीलाल लोढा, बंशीलाल दूरियां, दलपत सिंह, उमेश पालीवाल, जगदीश जटिया, राकेश पालीवाल, गिरीश पालीवाल, मनीष पुरोहित, मुकेश पालीवाल, अनिल पुरोहित, देवीलाल जोशी, निर्मल पालीवाल सहित कई साथियों ने मौजूद रहकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को याद किया। वही पालीवाल समाज के वरिष्ठ श्री मुकेश पालीवाल (राही) सर ने भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को याद करते हुए नमन किया।

मुकेश पालीवाल-मुकेश पालीवाल

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-मुकेश पालीवाल-मुकेश पालीवाल...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें