📅 Wednesday, 16 September 2026 | 08:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,650 🥈 चांदी (1kg): ₹243,100 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने पश्चिम बंगाल प्रवासियो को तीन बसों में सुरक्षित बैठाकर घर की ओर रवाना किया

📅 17 May 2020, 06:47 PM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने पश्चिम बंगाल प्रवासियो को तीन बसों में सुरक्षित बैठाकर घर की ओर रवाना किया
जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने पश्चिम बंगाल प्रवासियो को तीन बसों में सुरक्षित बैठाकर घर की ओर रवाना किया

राजसमंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद द्वारा पश्चिम बंगाल में निवास करने वाले प्रवासियो को घर पहुंचाने का नेक काम किया।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष श्री देवक़ीनदनं गुर्जर के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी श्री किशनलाल गाडरी व जिला सचिव श्री कूलदीप शर्मा की उपस्थिति में जिले में रह रहे पश्चिम बंगाल के प्रवासियो को जिला कांग्रेस कमेटी की मदद से 3 बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालना करते हुए 150 पश्चिम बंगाल के प्रवासियो को सुरक्षित उनके निवास पर पहुंचाने का काम किया गया। 

● जिला कांग्रेस कमेटी का सराहनीय काम

जिला प्रभारी श्री किशनलाल गाडरी एवं जिला सचिव श्री कुलदीप शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशो पर जिले में रह रहे प्रवासियो को बस व रेल मार्ग द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने में पूर्ण मदद की जा रही है। रास्ते के लिए भोजन, नाश्ता, पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था कर 150 पश्चिम बंगाल के प्रवासियो को आज राजसमंद से राजी खुशी पश्चिम बंगाल (मालदा) भेजा गया। साथ ही 400 उत्तर प्रदेश के प्रवासियो को जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित 13 बसों से उदयपुर तक पहुंचा कर रेल मार्ग के द्वारा सुरक्षित घर (गोरखपुर) पहुंचाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने पश्चिम बंगाल प्रवासियो को तीन बसों में सुरक्षित बैठाकर घर की ओर रवाना किया

● आप भी मौजूद थे...

इस मौके पर सर्वश्री जिला प्रभारी किशनलाल गाडरी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव कूलदीप शर्मा, युवा नेता हर्ष टांक, हिम्मत कीर आदि कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। वही अपने निवास की ओर रवाना होने के पूर्व पश्चिम बंगाल के प्रवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद और मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत के प्रति आभार जताया।

जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने पश्चिम बंगाल प्रवासियो को तीन बसों में सुरक्षित बैठाकर घर की ओर रवाना किया

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें