📅 Thursday, 15 October 2026 | 01:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,253.46 ▲ +1,471.57 (+2.02%) • निफ्टी 50: 23,050.85 ▲ +428.15 (+1.89%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,370 • 🥈 चांदी (1kg): ₹209,800 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मेवाड़ संस्था की प्रतिनिधि सभा बैठक संपन्न : डिजिटल प्लेटफॉर्म, मेधावी छात्र सम्मान और परिचय सम्मेलन होगा

📅 14 April 2026, 11:30 AM • ✍️ Kishan paliwal • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मेवाड़ संस्था की प्रतिनिधि सभा बैठक संपन्न :  डिजिटल प्लेटफॉर्म, मेधावी छात्र सम्मान और परिचय सम्मेलन होगा
अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मेवाड़ संस्था की प्रतिनिधि सभा बैठक संपन्न : डिजिटल प्लेटफॉर्म, मेधावी छात्र सम्मान और परिचय सम्मेलन होगा

पालीवाल समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है : अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित 

चीफ ब्यूरो किशन पालीवाल ✍️

राजसमंद. अखिल भारतीय मेवाड़ पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था की एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि सभा की बैठक लक्ष्मीनारायण परिसर (आरटीओ ऑफिस के पास, सुंदरचा) में आयोजित की गई.

अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल (आमेट) ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पालीवाल समाज 44 श्रेणी के अध्यक्ष शंकर लाल पुरोहित (बड़ा भाणुजा) व उपाध्यक्ष लहरी लाल दवे (बामन टुकड़ा) व महामंत्री सेवाराम बागोरा (सुंदरचा ) के सानिध्य में बैठक प्रारंभ हुई.

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चारभुजा नाथ की छवि पर माल्यार्पण कर दीपक प्रज्वलित किया. गायत्री मंत्रोउचार के साथ के बैठक प्रारंभ की गई. इस  बैठक में मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, संरक्षक मंडल, केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि तथा चौखला राजसमंद, आमेट, बागोल, उथनोल, कदमाल चौखला समितियों एवं इकाइयों के अध्यक्षों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

बैठक में पालीवाल समाज के अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि पालीवाल समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे संगठन के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज के विकास में अपना योगदान दें.

संस्था के महामंत्री सेवाराम बागोरा और उपाध्यक्ष लहरी लाल दवे ने संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए ग्राम इकाइयों और प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे. बैठक के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखा.

वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि समाज का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है, इसलिए उन्हें संगठन की गतिविधियों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग, करियर मार्गदर्शन और नेतृत्व विकास जैसे सुझाव दिए गए. कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर बागोरा (सुंदरचा) द्वारा किया गया.

इन विषयों पर हुआ मंथन :

  • पारदर्शिता और जवाबदेही : बैठक में समाज के समस्त चौखलों के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया गया. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी इकाइयों को नियमित रूप से वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए. आगामी मई-जून 2026 के मध्य प्रतिभा सम्मान समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन पर विचार किया गया.
  • निर्णय लिया गया कि समाज के मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके. चारभुजा धर्मशाला और आवरी माता मंदिर के विकास हेतु भामाशाहों के सहयोग से कार्य करने पर चर्चा हुई. इसके साथ ही संगठन के वर्तमान कार्यों की समीक्षा की गई और बदलती चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया.

  • बैठक में इनकी रही उपस्थिति : इस अवसर पर वित्त मंत्री भंवरलाल पालीवाल छापरखेडी, भानु पालीवाल कांकरोली, सुन्दरलाल पालीवाल धांयला, श्याम लाल जोशी दडवल, उमेश दडवल, मगन जोशी बिजनोल, बंशीलाल जोशी नेगडिया, चंद्रप्रकाश जोशी भलावतो का खेडा, विष्णु पालीवाल धांयला, मीठालाल पालीवाल मंडावर, भवानी शंकर पालीवाल खटामला, कैलाश पालीवाल खटामला, ओम पालीवाल कांकरोली, प्रकाश पुरोहित बागोल, मांगीलाल जोशी नेगडिया, उमा शंकर पालीवाल कदमाल,  जगदीश पालीवाल ढेलाणा, जयप्रकाश पालीवाल देवगढ़, जीवराज पालीवाल बामनिया, लक्ष्मी लाल पालीवाल आमली,  ताराशंकर बड़ाभानुजा सहित समाज के कई गणमान्य जन उपस्थित रहे.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें