राजसमन्द

किरण माहेश्वरी ने विमंदित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

Suresh Bhat
किरण माहेश्वरी ने विमंदित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन
किरण माहेश्वरी ने विमंदित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

राजसमंद। जिले की प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी ने गुरूवार को अपना 55 वां जन्मदिन विमंदित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। वहीं माहेश्वरी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकाारियों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी सुबह सात बजे द्वारकाधीश मंदिर पहुंच मंगला आरती के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उसके बाद माहेश्वरी गौशाला पहुंची। जहां गायों को रिजका खिलाकर गौमाता की पूजा की। सवा नौ बजे माहेश्वरी विमंदित बच्चें के स्कूल अक्षम सेवा संस्थान पहुंची। जहां केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर किरण माहेश्वरी ने कहा कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है, और सभी जनसेवा एवं क्षैत्र के विकास के लिए हर समय, हर संभव संकल्पित हैं। उन्होने कहा कि अक्षम बच्चों के बीच, रक्तदान शिविर, गऊ सेवा जैसे आयोजनों में शामिल होकर सम्पूर्ण संतुष्टि का अहसास होता है। माहेश्वरी ने कार्यकर्ता व क्षैत्रवासियों का आभार भी जताया। अभिनन्दन वाटिका पर आयोजित कार्यक्रम में जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने केक काट संस्थान के सभी बच्चों को खिलाया। इसके बाद शॉल ओढ़ाकर, मिठाई व चोकलेट भी बांटी। इस मौके पर संस्थान के प्रमुख राकेश परियाणी व सम्पूर्ण स्टाफ  ने किरण माहेश्वरी व अतिथियों का माल्यार्पण व इकलाई से स्वागत सम्मान किया।

गौशाला में की गऊ सेवा

इस अवसर पर जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने आसोटिया स्थित मन्दिर गौशाला पहूंच गायों को गुड़, दलिया व रिजका खिला कर गऊ सेवा की। वहीं माहेश्वरी ने गौशाला मुखिया व सभी ग्वाल-बाल का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया।

द्वारिकाधीश व श्रीनाथ मन्दिर पहुंच दर्शन किये

जन्मदिन अवसर पर मंत्री किरण माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं के साथ द्वारिकाधीश मन्दिर पहुंच मंगला झांकी के दर्शन किये। जहां महाराज द्वारा ऊपरना ओढ़ाकर माहेश्वरी को शुभ कामनाऐं व आशिर्वाद दिया। इसके बाद माहेश्वरी ने राजसमंद झील स्थित जलधरा घाट पर पहुंच मछलियों व कबूतरों को दाना खिलाया। माहेश्वरी नाथद्वारा श्रीनाथ मन्दिर में राजभोग झांकी के दर्शन किये एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित राजभोग कार्यक्रम मे शामिल हुर्इं। इसके बाद माहेश्वरी ने प्रज्ञा विहार पहुंच साध्वी कनक श्री से आशिर्वाद लिया। मुखर्जी चौराया पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

किरण माहेश्वरी ने की घोषणाएं

जिला मुख्यालय के आसोटिया निवासियों की मांग पर किरण माहेश्वरी ने आसोटिया मोही रोड स्थित बांडिया नाला किनारे सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख व श्मशान घाट पर पानी व अन्य विकास के लिए 1 लाख व  शहर के कांकरोली, धोईन्दा, राजनगर बस स्टेण्ड एवं चौराया पर कुल 4 आर ओ प्लाण्ट लगाने की घोषणा की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, उपाध्यक्ष भानू पालीवाल, महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया, कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, नगर अध्यक्ष महेन्द्र टेलर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेश आचार्य, कुरज अध्यक्ष अरूण बोहरा, उप जिला प्रमुख सफ लता गुर्जर, प्रधान रीना कुमावत, जिला प्रवक्ता किशोर गुर्जर, उप सभापति अर्जुन मेवाडा, नगर महामंत्री गिरिराज कुमावत, पार्षद राजेश पालीवाल, मधु चोरडिया, समाजसेवी महेन्द्र कोठारी, रामलाल कुमावत, किशन गाडरी, कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी साथ थे।

फोटो- विमंदित बच्चों को टोफी बांटकर जन्मदिन मनाती प्रभारी मंत्री माहेश्वरी। 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News