📅 Monday, 23 November 2026 | 08:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹157,600 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजस्थान

राजस्थान डूंगरपुर जिले के चाय बेचने वाले की लगी लॉटरी, रातो रात जीते 20 करोड़ रुपये!

📅 16 March 2022, 11:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान डूंगरपुर जिले के चाय बेचने वाले की लगी लॉटरी, रातो रात जीते 20 करोड़ रुपये!
राजस्थान डूंगरपुर जिले के चाय बेचने वाले की लगी लॉटरी, रातो रात जीते 20 करोड़ रुपये!

भाई साहब कब किसकी किस्मत खुल जाये भरोसा नहीं। नसीब ऐसी चीज है जो रंक को राजा और राजा को रंक कभी भी बना सकती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान डूंगरपुर जिले के रामा मीणा के साथ हुआ है। बतादे के रामा पिछले कुछ सालो से दुबई में रह रहे थे। रामा एक गरीब आदिवासी परिवार से आते है तो परिवार की किसमत बदलने के लिए दुबई में रसोई का काम करने गए थे

यूएई में बहुत से भारतीय काम करते हैं। इन्हीं में से एक हैं राजस्थान के डूंगरपुर जिले का रामा मीणा, जो एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रामा को दुबई में रसोइए का काम मिल गया था। मगर अब उनकी किस्मत ऐसी चमकी है कि वे एक झटके में करोड़पति बन गए। उन्होंने 20 करोड़ रु की लॉटरी जीती है। उनके इतनी बड़ी लॉटरी जीतने से भारत में उनका परिवार और गांव बहुत खुश है।

बतादे के रामा ने करीब 30 साल तक मुंबई में चाय बनाने का काम किया करते थे। लेकिन कुछ साल पहले की बात है कि रामा को दुबई जाने का मौका मिला। कुछ पैसों का जुगाड़ करने वे दुबई गये। वहां उन्हें रसोइए का काम मिला। हाल ही में उन्होंने एक लॉटरी टिकिट खरीदा था। इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 700 रु थी। फिर उन्हें एक फोन आया कि उन्होंने एक करोड़ दिरहम की लॉटरी लगी है। ये रकम भारतीय मुद्रा में करीब 20 करोड़ रुपये बैठती है।

रामा के उड़ गए होश फोन पर बड़ी राशि की लॉटरी जीतने की खबर सुनकर रामा के होश उड़ गए। उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार को यह जानकारी दी। फिर बाद में लॉटरी कंपनी ने उन्होंने एक समारोह में एक करोड़ दिरहम का चेक दिया। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार रामा जल्द डूंगरपुर लौटेंगे। उनका इरादा अपने परिवार के बकाया कर्ज को चुकाने का है। वे अपने परिवार को अच्छा जीवन देंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल