📅 Monday, 23 November 2026 | 04:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,660 • 🥈 चांदी (1kg): ₹154,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजस्थान

मेनारिया ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोमती बाई जोशी-हरजोत का निधन : सोशल मीडिया पर ही शोक संदेश दिजिए

📅 20 May 2020, 03:31 AM • ✍️ Rajesh Joshi-Sangeeta Joshi • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोमती बाई जोशी-हरजोत का निधन : सोशल मीडिया पर ही शोक संदेश दिजिए
मेनारिया ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोमती बाई जोशी-हरजोत का निधन : सोशल मीडिया पर ही शोक संदेश दिजिए

रूडेडा । मेनारिया ब्राह्मण समाज की समाजसेविका श्रीमती गोमती बाई पति श्री हुक्मीचंद जोशी-हरजोत (गांव.रूडेडा) का कल दिनांक 19 मई 2020 मंगवार को रूडेडा में निधन हो गया। जिनका आज दिनांक 20 मई 2020 बुधवार को मुक्तिधाम पर दाह संस्कार होगा। आप सर्वश्री छोगालाल जोशी, मोतीलाल जोशी, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल जोशी व नंदलाल जोशी, सुखलाल जोशी की पूजनीय माताजी एवं निर्मल, पारस, संजय, लोकेश, दीपक, कैलाश, मनीष, रोहित जोशी की दादीजी थी। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री भेरूलाल जोशी (सरपंच साहब) ने पालीवाल वाणी को दी। 

● श्रद्वाजंलि : वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोमती बाई जोशी-हरजोत को मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, महामंत्री मनोज मेनारिया, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया, मंत्री चंद्रप्रकाश मेनारिया, मंत्री नारायणलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया, मध्यप्रदेश झोन उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा, मंत्री रामबाबु नागदा, समाजसेवी गिरीश पानेरी (साथी), राजेन्द्र कुमार पानेरी, योगेश कुमार मेनारिया, डॉ जीएस मेनारिया, ललित मेनारिया, मेनारिया सेवा संस्थान (मालवा प्रांत) के राधेश्याम शर्मा (बेटमा), मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर महिला अध्यक्ष विमला जोशी, मंत्री सोनाली जोशी, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जोशी सहित पालीवाल वाणी समाचार पत्र, इंदौर मेरी पहचान, मातृशक्ति पालीवाल वाणी सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

● निवेदन : मेनारिया ब्राह्मण समाज 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Rajesh Joshi-Sangeeta Joshi...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ... 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल