राजस्थान : पति ने नया घर नहीं बनवाया तो महिला ने नवजात शिशु को कुएं में फेंक कर दी हत्या
राजस्थान के बारां जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक आक्रोशित महिला ने अपने दो माह के शिशु की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला ने एक साल पहले भी अपनी तीन साल की बेटी के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की थी. हालांकि कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया और बच्ची को बचा लिया था. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला की पहचान निशु उम्र 26 वर्षीय के रूप में हुई है. पति द्वारा नया घर नहीं बनवाने से नाराज बताई गई महिला ने अपने दो माह के बच्चे की खेत के कुएं में फेंक कर हत्या कर दी.
पति से अक्सर झगड़ा होता था
पुलिस के मुताबिक पता चला है कि पति के दो बड़े भाइयों की तरह नया घर नहीं बनवाने पर महिला और उसके पति में अक्सर झगड़ा होता था. पुलिस ने कहा कि गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद महिला बेटे के साथ अपने मायके जाने के लिए घर से निकल गई.
एसएचओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने मायके जाने के दौरान अपने बेटे रोहित को अपने ससुर के खेत में एक कुएं में फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि महिला के खुलासे पर शनिवार को कुएं से नवजात का शव बरामद कर लिया गया है. साथ ही नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
महिला हिरासत में, हत्या का केस दर्ज
पुलिस के मुताबीक यह घटना गुरुवार को बारा जिले के देवेरी गांव में हुई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी निशु को हिरासत में लिया गया है. साथ ही आरोपी पर धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
राजस्थान में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत : झुंझुनूं में सड़क बनाते समय मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई
गुरलां में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजितः महन्त पुनीत दास त्यागी ने 60 बुजुर्गों को शाल व माला पहनाकर किया सम्मानित