राजस्थान
राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ
paliwalwani
●अलवर और प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर मेहता लोक सेवा सम्मान से सम्मानित
प्रतापगढ़.
राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ. रजत जयंती वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सम्पत लड्ढा ने बताया कि प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ सभी राष्ट्रीय, प्रांतीय, संभागीय, जिला, तहसील एवं नगर स्तर की कार्यकारिणी ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए. 26 जिलो ,4 राज्य की कार्यकारिणियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान दिल्ली रहे, विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. देश दीपक वधवा, जयपुर राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष रामचन्द्र पालीवाल, मध्यप्रदेश के नरेश पालीवाल इंदौर, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एडवोकेट भरत कुमावत, पंचायत परिषद् के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी अलवर एवं साहित्यकार चन्द्रशेखर शर्मा, राजसमंद उपस्थित रहे.
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश एवं पूर्व शासन सचिव डॉ. बसंती लाल बाबेल ने की. महासचिव त्रिलोकी मोहन पुरोहित, स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन खेतड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश ईसरानी शामिल रहे. मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एडवोकेट भरत कुमावत ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का उद्देश्यस्वाधीनता के साथ स्वराज्य की स्थापना था. राजस्थान के 26 जिला अध्यक्ष, और 6 राज्य इस मे उपस्थित रहे.

● समाज सेवाओं के लिए राजेन्द्र जोशी और महेश सिंह राव का सम्मान
प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर मेहता ने अपनी कार्यकारिणी के साथ भाग लिया और समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रतापगढ़ जिले की गतिविधियो की जानकारियां दी. राजस्थान हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति एवं पूर्व शासन सचिव, कानून की 20 पुस्तको के लेखक बसंतीलाल बाबेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत लढ्ढा ने लक्ष्मीकांत तिवारी, अलवर और प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष- चन्द्रशेखर मेहता को लोक सेवा सम्मान से सम्मानित किया. उपरणा ओढ़ाकर, पगडी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और शील्ड भेट की गई.
● सामाजिक जागरूकता के कार्यों के लिए श्रीमती शारदा मेहता सम्मानित
जिले की प्रथम महिला सम्पादक प्रकाशक अर्जन सर्जन और मेनारिया सन्देश का निरंतरता से 38 वर्षों से प्रकाशन कर सामाजिक जागरूकता के कार्यों के लिए श्रीमती शारदा मेहता को ऊपरणा ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेट किया. समाज सेवाओं के लिए राजेन्द्र जोशी और महेश सिंह राव का भी सम्मान किया गया.

● संचालन कपिल पालीवाल ने किया
रजत जयंती वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतापगढ़ से पाँच पदाधिकारी उपस्थित थे. समारोह का संचालन कपिल पालीवाल ने किया.






