📅 Monday, 23 November 2026 | 04:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,310 • 🥈 चांदी (1kg): ₹154,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजस्थान

करौली से रवाना हुई माँ इंदरगढ़ वाली मैया की पदयात्रा

📅 28 August 2020, 02:08 AM • ✍️ सीताराम गर्ग • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
करौली से रवाना हुई माँ इंदरगढ़ वाली मैया की पदयात्रा
करौली से रवाना हुई माँ इंदरगढ़ वाली मैया की पदयात्रा

गंगापुर सिटी । माँ इंदरगढ़ भक्त मंडल करौली के तत्वाधान में प्रतिवर्ष जाने वाली पदयात्रा इस बार लक्ष्मी मैरिज गार्डन से बुधवार शाम 4ः00 बजे रवाना हुई। इंदरगढ़ भक्त मंडल के सदस्य श्री चंद्रेश गुप्ता ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के चलते इस बार केवल 11 सदस्य माता की ध्वजा को लेकर रवाना हुए। इसके पूर्व लक्ष्मी मैरिज गार्डन में माताजी की तस्वीर और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण महामारी एवं एडवाइजरी का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है यात्रा का कई जगह श्रद्धालु मां भक्तों द्वारा स्वागत किया गया एवं मंडल की सदस्यों द्वारा इस मौके पर प्रसादी वितरण की भक्त मंडल के मदन मोहन जिंदल पत्रकार रमेश जी गुप्ता ट्रांसपोर्ट वाले रवि बजाज दिलीप बंसल घनश्याम जी गुप्ता  बबलू जी मैरिज गार्डन वाले के सहित कई श्रद्धालु मां भक्त मां की पदयात्रा में साथ चलकर सहयोग कर रहे थे। पदयात्रा के आज शाम 5ः00 बजे गंगापुर सिटी पहुंचने पर इंदरगढ़ सेवा समिति गंगापुर सिटी के द्वारा पदयात्रा का अमरगढ़ चौकी पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भक्ति देवी शरण गर्ग, आकाश गर्ग, वेद प्रकाश मंगल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-सीताराम गर्ग..✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल