📅 Wednesday, 07 October 2026 | 08:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,100 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजस्थान

महर्षि बाबूलाल शास्त्री हुए सम्मानित

📅 15 September 2024, 01:14 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महर्षि बाबूलाल शास्त्री हुए सम्मानित
महर्षि बाबूलाल शास्त्री हुए सम्मानित

टोंक.

ग्लोबल फाउंडेशन ऑफ एस्ट्लोजी साईन्स नई दिल्ली एवं श्री वेदामृतम संस्थान जयपुर फाउंडेशन वैदिक अनुसंधान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में ज्योतिष परामर्श एवं विद्वत सम्मान समारोह ऋर्षि पंचमी महोत्सव गोविन्द देव के मन्दिर सत्संग भवन जयपुर में 8 एवं 9 सिंतंबर 2024 को आयोजित किया गया. 

जिसमें वैदाआचार्य अभिषेक अवस्थी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल मिश्रा, आचार्य आरजू अवस्थी एवं पंडित दिलीप कुमार अवस्थी ने टोंक निवासी महर्षि बाबूलाल शास्त्री को उनके द्वारा भारतीय सनातन वैदिक संस्कृति एवं वेद ज्योतिष ज्ञान, वास्तु शास्त्र के प्रति किये जा रहे, विधाओं के प्रचार-प्रसार शोध व संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान, जन सेवा, शोधकार्य के लिए ज्योतिष वास्तु गौरव सम्मान से विशेष रुप से अलंकृत किया जाकर सम्मान, प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह और अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया. 

टोंक के विद्वान महर्षि बाबूलाल शास्त्री को ज्योतिष वास्तु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है. इनकी अच्छी ज्योतिष विधा के चलते यह सम्मान दिया गया है. इसी के साथ टोंक में उनके चेहतों में खुशी की लहर दौड़ गई. उनका मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें