📅 Tuesday, 03 November 2026 | 08:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजस्थान

Latest Government Jobs : राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) में 200 से अधिक पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन, जानें आवश्यक योग्यता

📅 05 December 2021, 01:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Latest Government Jobs :  राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) में 200 से अधिक पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन, जानें आवश्यक योग्यता
Latest Government Jobs : राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) में 200 से अधिक पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन, जानें आवश्यक योग्यता

 राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RPSC ASO Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर के कुल 218 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नॉन टीएसपी क्षेत्र के 203 पद और टीएसपी क्षेत्र के 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज, इकोनॉमिक्स, स्टैटिसटिक्स और मैथमेटिक्स से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा और हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

अस्सिटेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मैथमेटिक्स, स्टैटिसटिक्स, इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए‌। मास्टर्स डिग्री के साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्टैटिसटिक्स में एक साल का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियम के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

राजस्थान में असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा 4200 रुपए ग्रेड पे भी मिलेगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार RPSC ASO Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अन्य राज्य के जनरल / ओबीसी / एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, राजस्थान के ओबीसी और बीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें