📅 Friday, 09 October 2026 | 12:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,347.17 ▲ +753.93 (+1.05%) • निफ्टी 50: 22,468.35 ▲ +236.55 (+1.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
राजस्थान

चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक : रफ्तार धीमी कर सवारियों से भरी गाड़ी को रोका, हॉस्पिटल में भर्ती

📅 07 January 2026, 01:42 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक : रफ्तार धीमी कर सवारियों से भरी गाड़ी को रोका, हॉस्पिटल में भर्ती
चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक : रफ्तार धीमी कर सवारियों से भरी गाड़ी को रोका, हॉस्पिटल में भर्ती

बांसवाड़ा.

बांसवाड़ा में मंगलवार को चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। सीने में तेज दर्द होने के कारण बावजूद ड्राइवर ने स्टेयरिंग संभाले रखा और गाड़ी की रफ्तार धीमी कर दी और कुछ ही दूरी पर सवारियों से भरी गाड़ी को रोक दिया।

घटना बांसवाड़ा शहर के रतलाम रोड पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई। ड्राइवर का फिलहाल निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

​500 मीटर चलते ही बिगड़ी तबीयत ​

जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा डिपो की रोडवेज बस मंगलवार सुबह 9ः30 बजे यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के रतलाम के लिए रवाना हुई थी। बस शहर से मात्र 500 मीटर दूर ही पहुंची थी कि ड्राइवर नवाज बेग को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ।

​अटैक के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। लेकिन नवाज बेग ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बस पर नियंत्रण बनाए रखा और उसकी रफ्तार धीमी कर सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर ड्राइवर स्टेयरिंग पर कंट्रोल खो देता तो बस का बैलेंस अनकंट्रोल हो सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी ​

रोडवेज के प्रबंधक मनीष जोशी ने बताया- घटना के बाद तुरंत ड्राइवर को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी हॉस्पिटल लेकर गए। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

रोडवेज प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों के लिए दूसरे ड्राइवर को भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था की और उन्हें रतलाम के लिए रवाना किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें