कोटा में दर्दनाक हादसा, शादी में जा रही उज्जैन की कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हा सहित 9 लोगों की मौत
कोटा : राजस्थान स्थित कोटा में आज 20 फरवरी 2022 रविवार को चंबल नदी पार करते हुए छोटी पुलिया के पास एक कार नदी में गिर गई. इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग एक शादी में जा रहे थे. कोटा पुलिस ने बताया कि चंबल नदी में कार गिरने के बाद 9 शव बरामद किए गए. मारे गए लोगों में दूल्हा भी शामिल है.
राजस्थान के कोटा में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां बारातियों से भरी एक कार चंबल नदी में गिर गई. हादसे में कार में सवार दूल्हे समेत सभी 9 लोगों की मौत हो गई है. हादसा तड़के हुआ बताया जा रहा है. लेकिन इसकी जानकारी करीब 2-3 घंटे बाद पुलिस प्रशासन को मिली. इस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सभी शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसा कोटा शहर में ही नयापुरा पुलिया पर हुआ है. बारात की यह कार मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही बताई जा रही है. हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है.
बारात सवाई माधोपुर के चौथ के बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी. शादी आज दोपहर तीन बजे होनी थी. लेकिन बारात रवाना होने के बाद कोटा में नयापुरा पुलिया पर यह कार बेकाबू होकर चंबल नदी में गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. मृतकों की शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. इस हादसे पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी केसर सिंह शेखावत ने कहा “बारात उज्जैन जा रही थी, बस आगे निकल गई ये गाड़ी रास्ता भटक कर छोटे पुल पर आ गई और नियंत्रण से बाहर होकर नदी में गिर गई. 7 शव गाड़ी से और 2 शव रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी से बरामद की गई हैं.
कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी समेत नौ लोग सवार थे
उसके बाद कार में एक के बाद एक शव निकाले जाने लगे. कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी समेत नौ लोग सवार थे. इनमें चार लोग जयपुर के बताये जा रहे हैं. वहीं कार चालक को छोड़कर शेष आठ लोग नाते रिश्तेदार ही थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जैसे तैसे पता करके उनके परिजनों को सूचित किया. इसकी सूचना पर वहां कोहराम मच गया और परिजन कोटा दौड़े.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
राजस्थान में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत : झुंझुनूं में सड़क बनाते समय मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई
गुरलां में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजितः महन्त पुनीत दास त्यागी ने 60 बुजुर्गों को शाल व माला पहनाकर किया सम्मानित