📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

आईटीबीपी में पहली बार महिला अफसरों की भर्ती हुई

📅 08 August 2021, 10:39 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आईटीबीपी में पहली बार महिला अफसरों की भर्ती हुई
आईटीबीपी में पहली बार महिला अफसरों की भर्ती हुई

चीन सीमा से सटी एलएसी की रखवाली करने वाली इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानि आईटीबीपी में पहली बार महिला अफसरों की भर्ती की गई है. पहले बैच में दो महिला अफसरों ने आईटीबीपी ज्वाइन की है. रविवार को मसूरी स्थित आईटीबीपी एकेडमी में इन दोनों महिला अफसरों को अस्टिटेंट कमांडेंट की रैंक प्रदान की गई. अस्टिटेंट कमांडेंट दीक्षा के पिता कमलेश कुमार भी आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. पीपिंग सेरेमनी के दौरान कमलेश कुमार अपनी बेटी को सैल्यूट करते नजर आए. बेटी ने भी पिता के सैल्यूट का पलट कर जवाब दिया. आईटीबीपी में अभी तक महिलाओं की जवान के पद पर तो भर्ती तो होती रही थी, लेकिन ऑफिसर रैंक में कोई महिला नहीं थी. वर्ष 2016 में आईटीबीपी ने यूपीएससी (सीएपीएफ) की परीक्षा के माध्यम से भर्ती होने वाले अस्टिटेंट कमांडेंट पद के लिए महिलाओं को भी इजाजत दी थी. दो महिला-कैडेट्स ने आईटीबीपी को ज्वाइन किया था. करीब 52 हफ्तों के कॉम्बेट कोर्स (ट्रेनिंग) के बाद रविवार को दोनों महिला अस्टिटेंट कमांडेंट्स, प्रकृति और दीक्षा ने अपने बाकी 51 पुरूष साथियों के साथ आईटीबीपी को ज्वाइन किया. ये सभी महिला और पुरूष अधिकारी कंपनी कमांडर के तौर पर अपनी सेवाएं आईटीबीपी में शुरू करेंगे और चीन सीमा से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) की रखवाली करेंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें