📅 Friday, 23 October 2026 | 09:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,533.50 ▲ +284.11 (+0.39%) • निफ्टी 50: 22,676.90 ▼ -10.75 (-0.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Facebook लिंक से महिला को फंसाया, KBC विनर बता लूट लिए 9 लाख : फर्जी लिंक भेजकर मांगे जवाब

📅 08 May 2022, 11:53 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Facebook लिंक से महिला को फंसाया, KBC विनर बता लूट लिए 9 लाख : फर्जी लिंक भेजकर मांगे जवाब
Facebook लिंक से महिला को फंसाया, KBC विनर बता लूट लिए 9 लाख : फर्जी लिंक भेजकर मांगे जवाब

पंचकूला : (तारा ठाकुर...) शहर के सेक्टर 20 में रहने वाली एक महिला को केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) का विजेता बताकर एक महिला को ठग लिया. केबीसी का विनर बताकर पहले लूटेरे ने बैंक डिटेल हासिल की फिर महिला के खाते से ₹9 लाख निकाल लिए. ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने सेक्टर 20 थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

फर्जी लिंक भेजकर मांगे जवाब

पंचकूला में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी साइबर क्राइम के कई मामले सामने आ चुके हैं. यह मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस मामले के बारे में पंचकूला के सेक्टर 20 में रहने वाली महिला ने बताया कि उसे फेसबुक के माध्यम से फर्जी केबीसी का ग्रुप जॉइन करने के लिए मैसेज आया था. जब महिला ने ग्रुप जॉइन कर लिया तो उसे सवालों से जुड़ा एक लिंक भेजा गया. जब महिला ने लिंक पर दिए सवालों के जवाब दिए तो एक व्यक्ति ने महिला को कॉल कर महिला को बताया कि मैं सीबीआई का मेंबर हूं और केबीसी में निकली हुई लॉटरी के पैसे दिलवा देता हूं.

​बताया खुद को रिजर्व बैंक का कर्मचारी

इसके बाद पीड़ित महिला को उस व्यक्ति ने कहा कि उनकी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है और ₹5 लाख अलग से बोनस मिला है. इसके बाद पीड़ित महिला को एक और महिला का नंबर दिया, जिसने अपने आप को रिजर्व बैंक का कर्मचारी बताकर खाते में पैसे डलवाने के लिए बैंक डिटेल मांगी. बैंक के खाता नंबर की जानकारी देने के बाद महिला के पास कुछ ओटीपी (OTP) आए और वह ओटीपी महिला ने बैंक अधिकारी बनी महिला को बता दिए. जिसके बाद छह बार ट्रांसजेक्शन के जरिए महिला के खाते से ₹9 लाख निकाल लिए गए. महिला को जब पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है तो उसने पंचकूला के सेक्टर 20 थाने में इसकी शिकायत दी. फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें