📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पत्नी ने किया बड़ा खुलासा : भयानक अनुभव का सामना करना पड़ेगा...

📅 20 March 2022, 12:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी ने किया बड़ा खुलासा : भयानक अनुभव का सामना करना पड़ेगा...
पत्नी ने किया बड़ा खुलासा : भयानक अनुभव का सामना करना पड़ेगा...

पीड़िता ने कहा है कि 'शादी से पहले मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं अपने पति को शादी के बाद से रोज एक ही बिस्तर पर उनके साथ सोते हुए देखती थी। मुझे शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया गया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतने भयानक अनुभव का सामना करना पड़ेगा।" खुद तो वह रोज दोस्‍त के साथ सोता ही है। पत्नी को भी अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने को बाध्‍य करता है। मना करने पर प्रताड़ित करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता का पति फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक डायमंड हार्बर निवासी शिक्षक की आठ माह पहले फाल्टा निवासी महिला से शादी हुई थी। पीड़िता के बयान के मुताबिक शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति और उसका दोस्त दोनों समलैंगिक हैं। उसके पति के दोस्त का घर स्थानीय इलाके में है। कथित तौर पर पीड़िता को दिन-ब-दिन अपने पति और उसके दोस्त के साथ एक ही बिस्तर पर रात बितानी पड़ी। रात में पति ने खुद अपने दोस्त को अपने बेडरूम में सुला दिया। वह अपनी पत्नी को बिस्तर के बीच में रखता था, और उसका दोस्त उसके बगल में। पति के सामने ही उसके दोस्त ने पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान पति के दोस्त ने एक से ज्यादा बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 30 वर्षीया एक महिला ने विस्फोटक आरोप लगाए हैं।

उसने कहा कि उसके पति ने दोस्त के साथ यौन संबंध बनाने से मना करने पर प्रताड़ित किया। पुलिस ने घटना की जांच के बाद आरोपित दोस्त को रात में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद से आरोपित पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह भी आरोप लगाया गया कि एक दोस्त के साथ यौन संबंध बनाने के लिए महिला को नियमित शारीरिक और मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ा। प्रताड़ना को सहन न कर पाने पर पीड़िता ने महिला संगठन से संपर्क किया। उस दिन पीड़िता महिला संगठन की मदद से डायमंड हार्बर थाने आई और अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें