📅 Thursday, 08 October 2026 | 08:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

ट्यूशन टीचर के साथ पत्नी फरार : 2 बच्चों को भी साथ ले गई

📅 10 July 2023, 01:17 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ट्यूशन टीचर के साथ पत्नी फरार : 2 बच्चों को भी साथ ले गई
ट्यूशन टीचर के साथ पत्नी फरार : 2 बच्चों को भी साथ ले गई

बिहार : 

  • पति दूसरे शहर में रहकर नौकरी कर रहा था. पाई-पाई जोड़कर वह दूसरे शहर में किराए पर रहने वाले पत्नी और बच्चों के लिए खर्चा भेजता था. लेकिन इधर घर में पत्नी अलग ही गुल खिला रही थी. बच्चों को पढ़ने वाले टीचर से न जाने कब महिला को प्यार हो गया, इसकी भनक तक किसी को नहीं लग पाई. उनके फरार होने पर पूरा मामला सामने आया.

  • दरभंगा में एक पत्नी गोल्डी कुमारी (32) अपने प्रेमी प्रत्युष परासर और दो बच्चों के साथ 21 मई 2023 को फरार हो गई। पति अजित कुमार (40) अपनी पत्नी को बच्चों की पढ़ाई के लिए मुजफ्फरपुर से दरभंगा शहर लेकर आया था। प्रेमी प्रत्युष परासर अजित के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। वहीं अब पति न्याय के लिए लगातार पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।

  • दरअसल, अजित कुमार मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अजीत की शादी 2010 में दरभंगा जिले के पटोरी निवासी रवि मोहन चौधरी की पुत्री गोल्डी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद अजीत और गोल्डी को दो संतान हुए। अजीत कुमार अपने परिवार का पालन-पोषण के पटना में नौकरी करने लगे, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए दरभंगा में रखा। इसी दौरान गोल्डी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले प्रत्युष परासर के साथ फरार हो गई।

    पति अजीत कुमार ने कहा कि 21 मई 2023 को उनकी पत्नी गोल्डी सुबह अपने बच्चों के साथ घर से निकल प्रत्यूष के साथ भाग गई। मैं पटना से दरभंगा किराये के मकान पर आया तो देखा कि 25 हजार रुपए, सोना के जेवरात भी गायब थे। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभी तक पुलिस के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार थाने से लेकर वरीय अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहा हूं।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें