📅 Monday, 28 September 2026 | 07:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

WhatsApp Tips: अब अलग-अलग भाषाओं में भी चला सकते हैं व्हाट्सएप, यहां जानिए इसकी आसान प्रक्रिया

📅 04 January 2022, 08:09 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
WhatsApp Tips: अब अलग-अलग भाषाओं में भी चला सकते हैं व्हाट्सएप, यहां जानिए इसकी आसान प्रक्रिया
WhatsApp Tips: अब अलग-अलग भाषाओं में भी चला सकते हैं व्हाट्सएप, यहां जानिए इसकी आसान प्रक्रिया

दुनियाभर में आज व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं। शुरू से ही इसे काफी लोकप्रियता मिली है। यही वजह है कि व्हाट्सएप समय समय पर अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का लिए नय नय फीचर्स लाता रहता है। करोड़ों लोग अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इंस्टेंट मेसेजिंग की सुविधा देने वाले इस ऐप ने लोगों के कई काम आसान कर दिए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सएप को केवल अंग्रेजी भाषा में ही नहीं बल्कि इसेक अलावा भी कई अन्य भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि आज विश्व भर में लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके लिए भी अंग्रेजी भाषा सुविधापूर्ण नहीं है और आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान तरीके से बदल सकते है अपनी भाषा

व्हाट्सएप की भाषा को बदलना बेहद आसान है, इसके लिए बस आपको ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसकी भाषा को बदलने के लिए आपके पास दो तरीके होते हैं। पहले तरीके के तहत यूजर्स को स्मार्टफोन की भाषा को बदलना होगा। क्योंकि वॉट्सऐप आपके फोन की डिफॉल्ट भाषा के अनुसार ही कंवर्ट हो जाता है। इसलिए आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज को अपनी पसंदीदा भाषा में बदल सकते हैं। जिससे आपका व्हाट्सएप भी उसी भाषा में बदल जाएगा। 

वहीं दूसरे तरीके की बात करें तो इसके लिए आपको वॉट्सऐप के अंदर मौजूद सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद ड्रॉपआउट मेन्यू में चैट्स पर टैप करके  ऐप लैंग्वेज पर सेलेक्ट करें। अब आप अपने अनुसार को किसी भी लैंग्वेज को चुक सकते हैं।

आईफोन और एंड्रॉयड फोन यूजर्स ऐसे बदल सकते हैं भाषा 

  • अगर आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें लैंग्वेज दबलने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। यहां लैंग्वेज और इनपुट पर पहुंच जाएं। यहां आपको अलग अलग भाषा नजर आएगी। आपको एड लैंग्वेज पर टैप करके अपनी भाषा सेलेक्ट कर लेनी है। 
  • वहीं आईफोन यूजर्स भाषा बदलने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर जनरल में जाएं। इसके बाद लैंग्वेज एंड रीजन पर क्लिक कर के आईफोन लैंग्वेज का विकल्प को चुनें। इसके बाद आप भाषा सेलेक्ट करें चेंज कर सकते हैं। 
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें