📅 Tuesday, 10 November 2026 | 11:59 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +107.25 (+0.13%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +14.35 (+0.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,800 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा : बारिश में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

📅 08 May 2024, 11:49 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा : बारिश में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा : बारिश में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

तेलंगाना. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के कारण हुई दो घटनाओं में चार साल के 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई. बाचूपल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम की है और इसमें मारे गए लोग ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी श्रमिक थे.

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मलबे से उनके शव निकाले गए. एक अन्य घटना में, बेगमपेट पुलिस ने बताया कि उन्होंने आज सुबह एक नाले से 35 से 40 वर्ष की उम्र के दो लोगों के शव निकाले. बेगमपेट के पुलिस निरीक्षक सी रामैया ने कहा कि मृतक ओडिशा के मूल निवासी थे और संदेह है कि वे एसआर नगर में नाले में गिर गए होंगे.

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है. हैदराबाद समेत तेलंगाना के अनेक हिस्सों में मंगलवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर में कई जगहों पर जलभराव की वजह से यातायात अवरुद्ध रहा. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, आपदा राहत बल (डीआरएफ) के दलों को पानी निकालने और रास्तों पर गिरे हुए पेड़ों को हटाने के काम पर लगाया गया है.

हैदराबाद के प्रमुख सचिव नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास विभाग दानकिशोर ने जीएचएमसी आयुक्त रोनाल्ड रोज के साथ शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और डीआरएफ टीमों को निर्देश दिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें