📅 Monday, 07 September 2026 | 02:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
अन्य ख़बरे

3 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 12GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ OnePlus का ये 5G फ़ोन

📅 07 November 2021, 09:41 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
3 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 12GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ OnePlus का ये 5G फ़ोन
3 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 12GB RAM, 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ OnePlus का ये 5G फ़ोन

5जी टेक्नोलॉजी आने से पहले ही 5जी स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हो गए हैं. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वनप्लस के पॉपुलर 5जी फोन को काफी सस्ती कीमत में घर लाया जा सकता है. जी हां वनप्लस.इन से मिली जानकारी के मुताबिक वनप्लस 9 प्रो 5जी को 3,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि इसके लिए ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ेगा.

OnePlus 9 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जो कि 8GB RAM+128GB स्टोरेज और 12GB+RAM 256GB स्टोरेज है. इस फोन की शुरुआती कीमत 64,999 रुपये है, लेकिन खास बात ये है कि ग्राहक इस फोन को सिर्फ 58,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

OnePlus 9 Pro में 6.7 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1440×3216 पिक्सल का है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Oxygen OS 11 पर काम करता है. ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है.

ये फोन कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. बता दें कि डिस्प्ले को LTPO टेक्नोलॉजी के साथ पेयर किया गया है जो स्मार्ट 120Hz फीचर को ऐनेबल करती है.

फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा…

कैमरे के तौर पर वनप्लस 9 प्रो के रियर पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/1.8 है, साथ में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 सेकेंडरी कैमरा सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड फ्रीफॉर्म लेंस के साथ आता है.

फोन में 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है.

पावर के लिए वनप्लस 9 प्रो में 4500 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 65T Warp चार्ज और वार्प चार्ज 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 6, 5G, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें