📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 3 कारें महज 6 लाख के बजट में आती हैं शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स के साथ

📅 09 January 2022, 08:44 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 3 कारें महज 6 लाख के बजट में आती हैं शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स के साथ
ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 3 कारें महज 6 लाख के बजट में आती हैं शानदार माइलेज, प्रीमियम फीचर्स के साथ

 Maruti WagonR:

मारुति वैगनआर हैचबैक सेगमेंट की वह कार है जो कम बजट में लंबे माइलेज और बूट स्पेस के लिए पसंद की जाती है। कंपनी ने दिसंबर 2021 में मारुति वैगनआर की 19,729 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसके बाद यह कार देश के साथ-साथ अपनी कंपनी की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। Maruti WagonR के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Android Auto और Apple CarPlay की कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है.

यह भी पढ़े:- Penny Stock : 0.36 रुपये का यह शेयर हुआ 94.40 रुपये का, 1 लाख के बना दिया 2.62 करोड़, छह महीने में बनाया करोड़पति

इसके अलावा कार में मैनुअल एसी, चार पावर विंडो, कीलेस एंट्री और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति वैगनआर के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर 21.79 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और सीएनजी वेरिएंट पर यह माइलेज 32.59 किमी प्रति किलोग्राम हो जाती है। मारुति वैगनआर की शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 6.45 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़िए- ₹19 वाला स्टॉक बढ़कर ₹494 का हुआ, 6 महीने में निवेशकों के 1 लाख रुपये के हुए 25 लाख रुपये

Maruti Swift:

मारुति स्विफ्ट एक स्पोर्टी डिजाइन वाली एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो इसके फीचर्स और माइलेज के लिए पसंद की जाती है। कंपनी ने दिसंबर 2021 में इस मारुति स्विफ्ट की 15,661 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसके बाद यह अपनी कंपनी और देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

यह भी पढ़िए- Share Market : इस शेयर ने एक साल में 1 लाख के बना दिये 1 करोड़, 11,664 फीसदी का रिटर्न!

मारुति स्विफ्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.2 इंच कलर ड्राइवर डिस्प्ले के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति स्विफ्ट के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार 23.20 kmpl का माइलेज देती है। मारुति स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 8.67 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़े:- धमाकेदार शेयर : 1 रूपये वाला स्टॉक पहुंचा 194 रुपये पर, दिया 19900% का रिटर्न, 1 लाख बन गए 2 करोड़

Maruti Baleno:

मारुति बलेनो हैचबैक सेगमेंट की एक प्रीमियम कार है जो अपने स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स के लिए पसंद की जाती है।कंपनी ने इस मारुति बलेनो की 14,458 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसके बाद यह अपनी कंपनी के साथ देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

यह भी पढ़े:- Stock Ideas : अगर आप भी काम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहते है तो ये 2 स्टॉक कुछ ही दिनों में करा सकते है मोटी कमाई, चेक करे रेट

मारुति बलेनो के फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री एबीएस, ईबीडी और डुअल फ्रंट सीट एयरबैग जैसे फीचर्स के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। दिया जा चुका है। मारुति बलेनो के माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार 23.87 kmpl का माइलेज देती है। मारुति बलेनो की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है जो टॉप वेरिएंट में 8.45 लाख रुपये तक जाती है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें