📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,469.74 ▼ -1,425.96 (-1.93%) • निफ्टी 50: 22,691.15 ▼ -449.35 (-1.94%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

तांत्रिक ने महिला के काटे बाल और दोनों हाथों को भी जलाया

📅 03 April 2022, 01:54 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तांत्रिक ने महिला के काटे बाल और दोनों हाथों को भी जलाया
तांत्रिक ने महिला के काटे बाल और दोनों हाथों को भी जलाया

झारखंड : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम धुबाडीह में झाड़फूंक के नाम पर एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। झाड़फूंक के दौरान उसके न सिर्फ उसके दोनों हाथ जला दिए गए बल्कि बाल काटकर पैर और हाथ से खून भी निकाला गया। तांत्रिक को महिला के ससुराल वालों ने ही बुलाया था। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की ओर से घटना को लेकर बयान का एक वीडियो सामने आया। इस घटना से आहत महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। Also Read - सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव: कर्फ्यू के कारण घरों में ही दुबके रहे लोग, जानें लेटेस्ट अपडेट पीड़िता के मुताबिक घर मे महिला का ससुर बराबर बीमार रहता था। कई बार इलाज के बाद भी उसका ससुर ठीक नहीं हो पा रहा था। इसी बात पर महिला की गोतनी व देवर ने घर-परिवार पर भूत-प्रेत का साया होने की आशंका जताई। जिसे लेकर उन लोगों ने एक तांत्रिक से संपर्क कर उसे धुबाडीह गांव स्थित अपना घर में बुलाया। महिला के बयान के अनुसार तांत्रिक ने रात ग्यारह बजे से तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित महिला समेत उसकी दो गोतनी के हाथों में एक-एक कसेली व पाउडर देकर मुठ्ठी बंद करने को कहा। कुछ देर बाद पीड़ित महिला का हाथ जलने लगा। इसके बाद तांत्रिक द्वारा पीड़िता पर भूत-प्रेत होने की बात कही गयी। इसके बाद भूत-प्रेत भगाने के नाम पर महिला के बाल काटे गए। शरीर से खून लिया गया और उसके कपड़े भी मांगे गए। इस दौरान तांत्रिक ने बकरा और मुर्गी के साथ भी कुछ तंत्र-मंत्र किया और सुबह वह तांत्रिक लौट गया।

सांकेतिक तस्वीर 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें