📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

जल्द लांच होगा 5000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज और 4 GB रैम के साथ TECNO का Spark 8P

📅 14 October 2021, 04:35 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जल्द लांच होगा 5000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज और 4 GB रैम के साथ TECNO का Spark 8P
जल्द लांच होगा 5000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज और 4 GB रैम के साथ TECNO का Spark 8P

नई दिल्ली. TECNO के जल्द ही Spark 8P लॉन्च होने की उम्मीद थी और इस हफ्ते, कंपनी ने चुपचाप इसकी घोषणा की है. TECNO Spark 8P में 6.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. फोन के डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है और इसकी खूब तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं TECNO Spark 8P के धमाकेदार फीचर्स...

TECNO Spark 8P की कीमत

TECNO Spark 8P की कीमत का खुलासा होना बाकी है, लेकिन फोन के कलर वेरिएंट के बारे में पता चल गया है. स्मार्टफोन चार कलर वेरिएंट जैसे फ़िरोज़ा सियान, आइरिस पर्पल, अटलांटा ब्लू और कोको गोल्ड में आएगा. हलाकि स्मार्टप्रिक्स के मुताबिक फ़ोन की कीमत 10990 हो सकती है.

TECNO Spark 8P के स्पेसिफिकेशन्स

TECNO Spark 8P में फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करता है. स्मार्टफोन में 8MP सेल्फी कैमरा के साथ पंच-होल पैनल है. स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सिस्टम है और मुख्य सेंसर 50MP AI कैमरा है.

TECNO Spark 8P के अन्य फीचर्स

TECNO Spark 8P MediaTek Helio G70 SoC द्वारा संचालित है जिसमें 4GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज है. स्मार्टफोन में 4जी कनेक्टिविटी के साथ डुअल-नैनो-सिम सपोर्ट है. 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करता है. यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 पर चलता है.

TECNO ने हाल ही में TECNO Camon 18 सीरीज लॉन्च की और यह 6.8-इंच के पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है. दोनों फास्ट चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करते हैं. Camon 18 MediaTek Helio G88 SoC द्वारा संचालित है और Camon 18P Helio G96 चिपसेट द्वारा संचालित है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें