आज ही घर पर बनाए टेस्टी पनीर बाइट्स : पनीर मखाने की टेस्टी सब्जी
ज्यादातर लोगों को बारिश के मौसम में गरमा गरम पकौड़े खाना बहुत पसंद होता है। अगर आप एक ही जैसे पकौड़े खा-खा कर बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके लिए टेस्टी एंड क्रिस्पी पनीर बाइट्स की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होते हैं और आप इन्हें आसानी से घर में बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्रिस्पी पनीर बाइट्स बनाने की रेसिपी।
सामग्री-
पनीर या कुटीर चीज- 200 ग्राम,उबले हुए आलू -100 ग्राम,मकई का आटा- 2 टेबलस्पून,नमक -1 टीस्पून,हरी मिर्च,आवश्यकता अनुसार- तेल,धनिया
विधि-
1- क्रिस्पी पनीर बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 200 ग्राम पनीर लेकर अच्छे से मैश करें।
2- अब इसमें 100 ग्राम उबले हुए आलू, 1 चम्मच नमक, हरी धनिया, 2 चम्मच मकई का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3- जब यह टाइट हो जाए तो अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना ले।
4- अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें पनीर के बॉल्स डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें।
5- लीजिए आपके क्रिस्पी पनीर बाइट्स तैयार है अब इसे गर्मा-गर्म सॉस के साथ सर्व करें।
10 मिनट में तैयार करे पनीर मखाने की टेस्टी सब्जी Paneer Makhana Recipe
Paneer Makhana Recipe पनीर को कई तरह से बनाया जाता है और इसकी सभी रेसिपी खाने में बहुत ही लज़ीज़ होती है। (paneer ki sabji) लेकिन क्या आपने कभी पनीर को मखाने के साथ मिलाकर बनाया है अगर नहीं तो ज़ायका रेसिपीज आपके लिए लेकर आया है पनीर मखाने (makhana)की बहुत ही शानदार रेसिपी। इसमें हमने मावा डालकर बनाया है जो इसके स्वाद को एकदम अलग और बहुत ही मजेदार कर देता है और इसमें हल्का सा मीठापन भी लाता है।
आवश्यक सामग्री – ingredients for paneer makhana recipe
विधि – how to make paneer makhana recipe
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →