📅 Monday, 28 September 2026 | 06:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़ : 7 लोगों की मौत

📅 29 December 2022, 01:27 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़ : 7 लोगों की मौत
TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़ : 7 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश : नेल्लोर जिले के कंदुकुर में बुधवार को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है. भगदड़ के वक्त ये सभी एक जल निकासी नहर में गिर गए, जिनसे सभी की मौत हो गई. खबरों के मुताबिक, यह घटना राज्य में एन चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान हुई. घटना के वक्त नायडू की तेलुगू देशम पार्टी नेल्लोर में रोड शो कर रही थी. घटना के कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना भाषण बंद कर दिया.

प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने कहा कि बैठक स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बैठक के दौरान लोगों के बीच कुछ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे नहर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर और ज्यादा स्थिति बाद में साफ हो पाएगी. घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

मृतकों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. छह मृतकों की पहचान डी रवींद्रबाबू, के यनादी, वाई विजया, के. राजा, एम. चिनकोंडैया और पुरुषोत्तम के रूप में हुई है.

घटना के तुरंत बाद नायडू ने बैठक रद्द कर दी और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें