📅 Saturday, 10 October 2026 | 12:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

अमरनाथ गुफा के पास बर्फबारी : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

📅 19 June 2022, 11:36 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमरनाथ गुफा के पास बर्फबारी : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन
अमरनाथ गुफा के पास बर्फबारी : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भी जमकर बारिश हुई। घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों और पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। रामबन जिले के पंथयाल में भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया।

पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कई वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गई है। संभाग में शनिवार को कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। जम्मू में भी बारिश से पारे में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20 जून 2022 तक कुछ इलाकों में प्री मानसून की बारिश हो सकती है। 

इससे पहले जम्मू में बुधवार रात के बाद वीरवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई। सुबह ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। जम्मू में 3.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें