📅 Wednesday, 30 September 2026 | 02:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

सेंसेक्स 350 से ज्यादा अंक लुढ़का : 17500 के नीचे पहुंचा निफ्टी : शेयर बाजार लाल निशान पर खुला

📅 20 September 2021, 11:01 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेंसेक्स 350 से ज्यादा अंक लुढ़का : 17500 के नीचे पहुंचा निफ्टी : शेयर बाजार लाल निशान पर खुला
सेंसेक्स 350 से ज्यादा अंक लुढ़का : 17500 के नीचे पहुंचा निफ्टी : शेयर बाजार लाल निशान पर खुला

मुंबई. सेंसेक्स 352.16 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी 126.40 अंकों (0.72 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला. कमजोर वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 352.16 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.40 अंकों (0.72 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में 650 शेयरों में तेजी आई, 1333 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था.

दिग्गज शेयरों का हाल : दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, एल एंड टी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, डॉक्टर रेड्डी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, एसबीआई, बजाज ऑटो और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें