📅 Friday, 09 October 2026 | 12:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,347.17 ▲ +753.93 (+1.05%) • निफ्टी 50: 22,468.35 ▲ +236.55 (+1.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Royal Enfield Classic 350 : मात्र 90 हजार में घर ले जाएं ये बाइक, कंपनी देगी गारंटी और वारंटी प्लान

📅 26 December 2021, 12:33 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Royal Enfield Classic 350 : मात्र 90 हजार में घर ले जाएं ये बाइक, कंपनी देगी गारंटी और वारंटी प्लान
Royal Enfield Classic 350 : मात्र 90 हजार में घर ले जाएं ये बाइक, कंपनी देगी गारंटी और वारंटी प्लान

 हम बात कर रहे हैं क्रूजर सेगमेंट की एक पॉपुलर बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के बारे में जो अपनी कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइकों में गिनी जाती है। अगर आप इस बाइक को शोरूम से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1.84 लाख रुपये से लेकर 2.15 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे लेकिन यहां हम उस ऑफर के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप इस बाइक को आधी कीमत पर घर ले जा सकेंगे।

आज इस रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पर ऑफर दिया है सेकेंड हैंड टू व्हीलर खरीदने बेचने वाली वेबसाइट BIKES24 ने जिसने इस बाइक को अपनी साइट पर पोस्ट किया है और कीमत रखी है 90 हजार रुपये। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बाइक का मॉडल 2016 है और ये अब तक 18,931 किलोमीटर चल चुकी है इस रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की ओनरशिप फर्स्ट है और ये दिल्ली के DL 01 आरटीओ ऑफिस में रजिस्टर्ड है।

बाइक को खरीदने पर कंपनी कुछ शर्तों के साथ एक साल की वारंटी का प्लान और और सात दिन की मनी बैक गारंटी का प्लान भी दे रही है। कंपनी द्वारा दिए जा रहे मनी बैक गारंटी प्लान के मुताबिक, अगर आप इस बाइक को खरीदते हैं और सात दिन में ये आपको पसंद नहीं आती है या इसमें किसी तरह की खराबी निकलती है तो आप इस बाइक को कंपनी में वापस कर सकते हैं।

बाइक को वापस करने के बाद कंपनी आपसे बिना सवाल किए या बिना किसी किसी कटौती के आपकी पूरी पेमेंट वापस कर देगी अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो यहां जान लीजिए इस बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कंपनी ने 349.34 सीसी का इंजन दिया है जो 20.21 पीएस की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर दोनो व्हील में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बाइक 41.55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें