📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Munmun Dutta संग अफेयर की अफवाहों पर Raj Anadkat ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मेरी लाइफ में...

📅 19 September 2021, 12:21 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Munmun Dutta संग अफेयर की अफवाहों पर Raj Anadkat ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मेरी लाइफ में...
Munmun Dutta संग अफेयर की अफवाहों पर Raj Anadkat ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मेरी लाइफ में...

 टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के बाद राज अनादकट (Raj Anadkat) ने भी को-स्टार के साथ अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में राज ने सभी लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वे उनके और मुनमुन के बार में 'झूठी कहानियां' ना फैलाएं। इन सब बातों का असर उनकी लाइफ पर भी पड़ता है। बीते दिनों आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राज और मुनमुन कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं। बीते दिन मुनमुन ने एक बयान जारी किया, जिसमें उम्र को शर्मसार करने और उन्हें राज अनादकट से जोड़ने के लिए फैंस को खूब लताड़ लगाई।

अब राज अनादकट ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा, 'हर किसी के लिए जो लगातार मेरे बारे में लिख रहे हैं, उन नतीजों के बारे में सोचें जो आपके 'झूठी कहानियों' के कारण मेरे जीवन में हो सकते हैं। ये सब चीजें बिना मेरी मर्जी के मेरी लाइफ में हो रही हैं। सभी क्रिएटिव लोगों से अपने चैनल के लिए कुछ नई क्रिएटिविटी देखें और ये आपके लिए काफी हेल्पफुल होगा। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।'

यह भी पढ़े : वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और दर्ज करवाना करवाना हुआ आसान

यह भी पढ़े : SBI ने किया बड़ा ऐलान : खत्म किए सभी चार्जेस, जानिए कितना होगा फायदा

मुनमुन दत्ता ने इसके पहले  मीडिया हाउसेज और आम जनता को दो अलग-अलग नोटों में संबोधित किया। पहले नोट में उन्होंने अपने बारे में 'काल्पनिक' और 'बनाई गई कहानियों' के आर्टिकल करने के लिए मीडिया आउटलेट्स की आलोचना की। दूसरे में एक्ट्रेस ने नेटिजन्स पर 'गंदगी' भरे कमेंट्स की बौछार करने का आरोप लगाया। मुनमुन दत्ता ने एज शमिंग को लेकर भी लोगों की काफी लताड़ लगाई।

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट को लोकप्रिय सीरियल 'ताराक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए जाना-जाता है। इस शो में दोनों ने अपनी एक्टिंग के दम दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दुत्ता और राज अनादकत की डेटिंग की खबरे आते ही मानो इंटरनेट पर जैसे धमाका ही हो गया और ट्रॉलर्स ने न्यूज मिलते ही जमकर कई किस्से और कहानियां बनाना शुरु कर दिया. काफी लोगों ने मुनमुन और राज को उनके सोशल मीडिया पर जाके उन्हे बुरी तरह से ट्रॉल भी किया.इन सब खबरों को फेक और बेकार बताते हुए मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 पोस्ट शेयर किए जिसमे उन्होंने नेटीजेंस को फेक और कुक्ड अप स्टोरी बनाने के लिए किया स्लैम. उन्होंने लिखा - "खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है". इसके साथ ही राज ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया और पूरी कॉन्ट्रोवर्सी को कुक्ड अप और बताया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें