📅 Monday, 28 September 2026 | 10:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर पैदल चली : गुरुद्वारे में टेका माथा

📅 19 October 2023, 10:34 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर पैदल चली : गुरुद्वारे में टेका माथा
राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़कर पैदल चली : गुरुद्वारे में टेका माथा

पटना :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस क्रम में वे गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंची और मत्था टेका। इसके बाद लौटने के क्रम में वे प्रोटोकॉल तोड़कर पटना की सड़कों पर पैदल चलने लगी।

राष्ट्रपति के अचानक रुकते ही सुरक्षाकर्मी भी हैरान नजर आए। दरअसल, राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। बैरिकेडिंग के बाहर बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति को देखने पहुंचे थे। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक पर बैरिकेडिंग किए सड़क के किनारे महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ राष्ट्रपति का अभिवादन कर रही थी। जिसे देखकर राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवा दिया।

इसके बाद राष्ट्रपति कार से उतर कर पैदल चलते हुए लोगों से मिलीं और उनका हालचाल जाना। कुछ दूर पैदल जाने के बाद राष्ट्रपति फिर वापस लौट गई और वाहन पर सवार होकर राजभवन के लिए रवाना हो गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें