📅 Thursday, 19 November 2026 | 10:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹162,800 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दुकान में घुसकर लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में प्रभजोत सिंह काबू

📅 14 September 2022, 09:49 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुकान में घुसकर लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में प्रभजोत सिंह काबू
दुकान में घुसकर लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में प्रभजोत सिंह काबू

अबोहर : (शर्मा/सोनू/चुघ) फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा,  डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई शरणजीत व अन्य पुलिस पार्टी ने दुकान में घुसकर लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में प्रभजोत सिंह पुत्र पंजाब सिंह वासी दलबीरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

मिली जानकारी अनुसार गांव दलमीरखेड़ा निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम के बयानों के आधार पर थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 113, 11.09.22 भांदस की धारा 452, 379बी, 323, 34 आईपीसी के तहत प्रभजोत सिंह पुत्र पंजाब सिंह वासी दलमीरखेड़ा के खिलाफ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट करने व 7 हजार रूपये छीन कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

फोटो : पुलिस पार्टी व आरोपी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल