Old Coins : मामूली दिखने वाले इस सिक्के की कीमत है 2 करोड़, इस सिक्के की है बड़ी दिलचस्प कहानी, जानिए क्या है इसकी खासियत
अगर आपसे पूछा जाए की इस मामूली से दिखने वाले सिक्के की कीमत क्या होगी? तो आप 5,10 या शायद 15 हजार कहेंगे। लेकिन, जनाब जब आप इसकी असली कीमत जानेंगे तो चौंक जाएंगे। लंदन में मौजूद इस मामूली से दिखने वाले सिक्के की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। खास बात यह है कि इस एक सिक्के को खरीदने के लिए 4 हजार शेयर निर्धारित किए गए हैं। इससे साफ है कि ये सिक्का कोई एक व्यक्ति नहीं खरीद सकता, बल्कि कई अलग-अलग लोग इसे खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस सिक्के में, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है।
खास बात क्या है?
दरअसल, इस सिक्के के ऊपर ब्रिटेन के राजा रहे Edward VIII की तस्वीर है। Edward महज 11 महीनों के लिए ही राजगद्दी पर बैठ पाए थे। इसलिए इस सिक्के को काफी बेशकीमती माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस तांब के सिक्के के लिए 4 हजार शेयर निर्धारित किए गए हैं जिसकी कीमत 5 हजार रूपये के करीब होगी। जिसे एक व्यक्ति सिर्फ 10 फीसदी ही खरीद पाएगा। यानी लगभग 100 शेयर।
सिक्के की कहानी
रिपोर्ट के अनुसार, यह सिक्का साल 1937 में लोगों के बीच आने वाला था लेकिन तब Edward VIII ने अमेरिका की रहने वाली एक विधवा महिला वालिस सिम्पसन से शादी कर ली थी। इस कारण से Edward VIII ने 1936 में सिंहासन त्याग दिया था। यही वजह रही कि 1937 में आने वाला यह सिक्का नहीं आ पाया। इसके बाद साल 1978 में इस तांबे के 50 पैटर्न सिक्कों में से एक को करीब 25 लाख में बेचा गया था। जिसकी कीमत साल 2019 में बढ़कर 1 करोड़ 34 लाख रूपये से ज्यादा हो गई थी।
सिक्के में लोग रूचि दिखा रहे हैं
अब Showpiece.com ने इसका इंश्योरेंस करवाया है जिसके बाद सिक्के की हिस्सेदारी 8 मार्च से बिकेगी। Showpiece.com के सह संस्थापक डान कार्टन ने बताया कि इस सिक्के के साथ एक इतिहास जुड़ा हुआ है जो लोगों को आकर्षिक करेगा। कार्टन ने बताया कि इस सिक्के को लेकर कई लोग अपनी रूचि दिखा रहे हैं। हालांकि, लोगों को इसका आंशिक स्वामित्व ही मिलेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस सिक्के की कीमत और बढ़ भी सकती है या कम भी हो सकती है।
गौरतलब है कि Edward VIII से जुड़े कई सामान बहुत बड़ी कीमत में बिके हैं। जनवरी 2020 में Edward VIII की तस्वीर वाला सोने का हिस्सा 10 करोड़ रूपए में बिका था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Traffic Police Vehicle Seize Rules: ट्रैफिक पुलिस जब्त कर सकती है आपकी कार-बाइक? जानिए गाड़ी छुड़ाने का पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार
कश्मीर के पहाड़ BJP की कोई रियल एस्टेट नहीं… : शेषनाग झील के पास खुदाई मामले में बोले आगा रुहुल्लाह मेहदी
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक नयना मोतम्मा ने दिया इस्तीफा : हिंदू महासभा के कार्यक्रम में भी हो चुकीं हैं शामिल