📅 Sunday, 22 November 2026 | 09:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक

📅 28 February 2023, 08:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक
तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक

नई दिल्ली :

तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को मंगलवार को हैक कर लिया गया। हैकर ने टीएमसी के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और नाम को बदल दिया। 

वहीं पार्टी का लोगो ब्लैक फॉन्ट में 'Y' शेप में नजर आया। हालांकि, ट्विटर हैंडल का बायो नहीं बदला। इसमें लिखा है- 'अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल । ईमेल: aitmc@aitmc.org'। ट्विटर अकाउंट हैक की खबरों पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर ‘युग लैब्स’ कर दिया गया। दरअसल, युग लैब्स अमेरिका स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एनएफटी और डिजिटल संग्रह विकसित करती है। यह क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर कंपनी है।

इससे पहले भी कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया जा चुका है। बीते साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में ट्वीट किए गए थे। पार्टी के ट्विटर बायो को भी बदल दिया गया था। अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल