📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

मेरी कुर्सी खाली नहीं, फिर भी अटकलें क्यों? सीएम सिद्धरमैया

📅 13 January 2025, 12:49 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेरी कुर्सी खाली नहीं, फिर भी अटकलें क्यों? सीएम सिद्धरमैया
मेरी कुर्सी खाली नहीं, फिर भी अटकलें क्यों? सीएम सिद्धरमैया

कर्नाटक.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को पत्रकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी कुर्सी खाली नहीं है, लेकिन फिर भी सत्ता परिवर्तन की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने "अटकलबाजी वाली पत्रकारिता" पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मीडिया को खबरें लिखने से पहले सच्चाई की पड़ताल करनी चाहिए. सिद्धरमैया ने प्रेस क्लब ऑफ बेंगलुरु (पीसीबी) अवॉर्ड-2024 के मंच से यह बात कही.

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कुछ पत्रकार बिना तथ्य जांचे धारणाओं के आधार पर खबरें बना रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है, लेकिन मीडिया में लगातार यह खबरें आ रही हैं कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने वाला है. उन्होंने कहा मेरी कुर्सी खाली नहीं है, लेकिन फिर भी खबरें बनाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री बदले जाएंगे.

सिद्धरमैया ने मंत्रियों द्वारा आयोजित रात्रिभोज बैठकों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि सत्ता परिवर्तन की चर्चा हो रही है. जबकि, वास्तविकता में इन बैठकों में अन्य विषयों पर चर्चा होती है. उन्होंने कहा, "अगर लोग रात के खाने के लिए एकत्र होते हैं, तो यह खबर बना दी जाती है कि वहां सत्ता परिवर्तन की चर्चा हुई होगी.

सिद्धरमैया ने कहा कि अटकलों पर आधारित पत्रकारिता एक खतरनाक प्रवृत्ति बनती जा रही है. उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे खबरें लिखने से पहले सत्यापन करें और सच्चाई के करीब रहने की कोशिश करें. मुख्यमंत्री ने कहा, "आपकी खबरें समाज को प्रभावित करती हैं. इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपकी रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित हो."

सिद्धरमैया ने स्वस्थ आलोचना को जरूरी बताते हुए कहा कि यह लोगों को सुधारात्मक कदम उठाने में मदद करती है. उन्होंने कहा, "आलोचना होनी चाहिए, लेकिन वह तथ्यात्मक हो. इससे सरकार और समाज दोनों को सुधारने का मौका मिलता है."

(एजेंसी इनपुट के साथ)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें