📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दो बच्चों की मां 15 साल के प्रेमी को दिल दे बैठी, फिर क्या हुआ

📅 12 July 2022, 09:55 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दो बच्चों की मां 15 साल के प्रेमी को दिल दे बैठी, फिर क्या हुआ
दो बच्चों की मां 15 साल के प्रेमी को दिल दे बैठी, फिर क्या हुआ

बिहार : सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोग अपने ज्ञान को बढ़ाते हैं, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किसी परिवार और समाज के लिए नुकसानदायक भी हो जाता है। अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं जिससे परिवार टूटता है और समाज के लिए भी सही नहीं होता। ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई जिले के एक गांव से सामने आया है जहां 35 साल की दो बच्चां की मां एक 15 साल के लड़के को दिल दे बैठी।

दोनों के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ा कि महिला ने लड़के को अपना मायके वाला बताकर घर में रोक लिया फिर रात के अंधेरे में महिला को लड़के के साथ रंगरेलिया करते हुए उसके पति ने देख लिया। इसके बाद हंगामा हुआ और दोनों की पिटाई सरेआम गांव के मंदिर के आगे कर दी गई। इस मामले में पति और ग्रामीणों द्वारा महिला और उसके 15 साल के प्रेमी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जमुई जिले के नगर थाना के हरला गांव की है।

बताया जा रहा है कि जमुई की रहने वाली 35 साल की दो बच्चों की मां फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग करते हुए जहानाबाद के रहने वाले इंटर के छात्र 15 साल के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ गई। जानकारी के अनुसार महिला घंटो तक मैसेंजर से वीडियो चैट करती थी। इस बीच रविवार को महिला ने उस लड़के को अपने घर बुलाया और मायके का लड़का कहकर उसे अपने घर में ही रुकवा दिया। इस बीच देर रात लड़के के साथ महिला संबंध बना रही थी। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को देख लिया।

फिर क्या था, गांव के मंदिर के आगे पति और ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई की गई। वायरल हो रहे वीडियो में महिला प्रेमी लड़के को अपनी बाहों में जकड़ उसे बचा रही है और उसका पति डंडे और मुक्कों से दोनों की धुनाई कर रहा है। पूरे गांव के सामने दोनों को सजा देते हुए पिटाई का मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे मुखिया और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और लड़के के घर वालों को इस बारे में जानकारी दी गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें