📅 Friday, 09 October 2026 | 12:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,347.17 ▲ +753.93 (+1.05%) • निफ्टी 50: 22,468.35 ▲ +236.55 (+1.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

LPG Gas Cylinder Price : रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती, 91.5 रुपये तक दाम हुए कम!

📅 02 February 2022, 01:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LPG Gas Cylinder Price : रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती, 91.5 रुपये तक दाम हुए कम!
LPG Gas Cylinder Price : रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती, 91.5 रुपये तक दाम हुए कम!

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियों रसोई गैस (LPG) के दामों की समीक्षा करती है। 1 फरवरी 2022 को ही पेश होने वाले देश के आम बजट से पहले अच्छी बात यह है कि कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की घई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपये की कटौती हुई है। आम आदमी के लिए यह राहत देने वाली खबर है। वहीं घरेलू 14.2 KG सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर का रेट अभी 899.50 रुपए ही रहेगा। वहीं, कोलकाता वालों को 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 926 रुपए में मिलेगा। मुंबई में भी दिल्ली वाला रेट ही रहेगा, जबकि चेन्नई में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की 915.50 रुपए रहेगी।

 बता दें, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद देश मे न पेट्रोल-डीजल महंगा किया जा रहा है और ना ही रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। माना जा रहा है कि सरकार ने पांच राज्यों (यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) में विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह फैसला लिया है। इससे पहले 6 अक्टूबर को रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। उसके बाद से दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। यानी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा करती हैं, लेकिन नवंबर 2021, दिसंबर 2021, जनवरी 2022 और अब फरवरी 2022 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली: 899.5 रुपए प्रति सिलेंडर

कोलकाता: 926 रुपए प्रति सिलेंडर

मुंबई: 899.5 रुपए प्रति सिलेंडर

चेन्नई: 915.5 रुपए प्रति सिलेंडर

एलपीजी घरेलू सिलेंडर केवल 15 रुपए महंगा

इससे पहले सितंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच एलपीजी घरेलू सिलेंडर केवल 15 रुपए महंगा हुआ। एक सितंबर 2021 को दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपए था, 6 अक्टूबर को 15 रुपए बढ़कर 899.50 रुपये का हो गया। 6 अक्टूबर के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि इस दौरान कच्चे तेल के दाम में काफी उछाल आ चुका है।

 दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर

इस बीच, पेट्रोल और डीजल की दरें नवंबर से स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तरह, एलपीजी गैस सिलेंडर की दरें सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा तय की जाती हैं। सरकार उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान करती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें