प्रेम प्रसंग : युवक ने दिया बेटी को धोखा सदमे में पिता ने की आत्महत्या
प्रेम प्रसंग में बेटी के गर्भवती होने और युवक द्वारा शादी से इंकार करने से आहत एक पिता ने जान दे दी. घटना पीपराटांड़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर की है. जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर गांव में बुधवार को पंचायत भी बैठी, पर कोई फैसला नहीं हो सका. पीड़िता की मानें, तो पंचायत में शादी कराने से इंकार करते हुए पैसा लेकर समझौता करने पर जोर दिया गया.
पीपराटांड़ थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आये हैं, उसके अनुसार बेटी के साथ हुई घटना से पिता काफी परेशान थे. जब मामला नहीं सुलझा, तो उन्होंने आत्महत्या कर ली. वहीं पीड़िता का कहना है कि उसके साथ युवक ने धोखा किया है और पंचायत में इंकार कर रहा है. उसके पिता इससे परेशान थे. इसी कारण उन्होंने अपनी जान दे दी. अब वह न्याय के लिए लड़ रही है. आरोपी युवक गणेशपुर में ही अपने मामा के घर रहता है और उसका घर पांकी थाना क्षेत्र के लुकुवा गांव में है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज