📅 Monday, 28 September 2026 | 10:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

के चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती : गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर

📅 08 December 2023, 08:02 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
के चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती :  गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर
के चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती : गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर

तेलंगाना :

डॉक्टर्स का मानना है कि के.चंद्रशेखर राव को गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से अपने घर पर लोगों से मिल रहे थे। बताया जा रहा है कि केसीआर बीती रात फिसलकर गिर गए थे. इसके बाद उन्हें रात करीब दो बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव के कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा. जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे.

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केसीआर बीती रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे। जानकारी के मुताबिक, केसीआर बीती रात फिसलकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें देर रात हैदराबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से अपने घर पर लोगों से मिल रहे थे। डॉक्टर्स का मानना है कि के.चंद्रशेखर राव को गिरने के बाद कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ होगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ठीक होने में छह से आठ हफ्ते का समय लग सकता है।

प्रधानमंत्री ने जल्द ठीक होने की कामना की

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

कविता ने कही यह बात

तेलंगाना बीआरएस एमएलसी के कविता ने ट्वीट कर बताया कि बीआरएस सुप्रीमो को मामूली चोट लगी है और फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। लोगों के समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें