📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

jharkhand : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

📅 04 April 2024, 11:14 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
jharkhand : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
jharkhand : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

गोड्डा.

झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में शैलेंद्र भगत नामक एक शख्स की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई.

वह भाजपा के समर्थक थे और उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक द्वेष की आशंका जताई जा रही है. बताया गया कि पोड़ैयाहाट में मिडिल स्कूल, बजरंगबली चौक के पास अपराधियों ने भगत पर अंधाधुंध फायरिंग की. इससे वे बुरी तरह से घायल हो गये. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, फिर वहां से गोड्डा रेफर कर दिया गया.

लेकिन इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. इस वारदात को लेकर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गोड्डा भाजपा के घोर समर्थक शैलेंद्र भगत को पौडै़याहाट में अपराधियों ने गोली मारी. इस हत्या ने मुझे मर्माहत कर दिया. अपराधी एक पार्टी विशेष का कार्यकर्ता है, इस अपराधी व उसके आका को सलाख़ों के पीछे ले जाऊंगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें