📅 Monday, 12 October 2026 | 10:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उसमें भारी बहुमत से जीतेगी. हम 6 की 6 सीटों पर जीतेंगे : प्रतिभा सिंह

📅 16 March 2024, 09:07 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उसमें भारी बहुमत से जीतेगी. हम 6 की 6 सीटों पर जीतेंगे : प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उसमें भारी बहुमत से जीतेगी. हम 6 की 6 सीटों पर जीतेंगे : प्रतिभा सिंह

हिमाचल. 

देश भर में आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने यह जानकारी दे दी है कि हिमाचल प्रदेश में 1 जून 2024 को वोटिंग होगी. वहीं 2 सीटों पर उपचुनाव भी है, जिसके लिए मतदान भी इसी दिन होगा. अब हिमाचल कांग्रेस की सीनियर नेत्री प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

प्रतिभा सिंह ने कहा जल्दी ही जो हम इलेक्शन का सामना करने जा रहे हैं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस उसमें भारी बहुमत से जीतेगी. हम 6 की 6 सीटों पर जीतेंगे.

हिमाचल कांग्रेस की नेत्री प्रतिभा सिंह ने कहा कि ''कांग्रेस पार्टी ने तो बहुत पहले से अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है. हम हर क्षेत्र में जाकर लोगों को अपनी बात भी कह चुके हैं. लोगों की आवाज को भी सुन चुके हैं और मुझे लगता है कि जल्दी ही जो हम इलेक्शन का हम सामना करना जा रहे हैं मुझे उसमें मुझे पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस उसमें भारी बहुमत से जीतेगी. हम 6 की 6 सीटों पर जीतेंगे.

हिमाचल में हो रहे बाय इलेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि ''जो यह बाय इलेक्शन आए हैं उसमें भी हम दावा करते हैं कि हम उन सीटों पर जिनको भी कांग्रेस हाईकमान टिकट देती है उनके लिए हम पूर्ण जोर मेहनत करेंगे. रात दिन मेहनत करेंगे और उनको जीत दिलाएंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें