📅 Sunday, 29 November 2026 | 03:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
आपकी कलम

युग बदल रहा है : जगत में यदि परस्पर स्नेह सौजन्य होता, तो किसी को भी आंख से अश्रुधारा बहाने की आवश्यकता यदा कदा ही पड़ती

📅 29 November 2026, 03:06 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युग बदल रहा है : जगत में यदि परस्पर स्नेह सौजन्य होता, तो किसी को भी आंख से अश्रुधारा बहाने की आवश्यकता यदा कदा ही पड़ती
युग बदल रहा है : जगत में यदि परस्पर स्नेह सौजन्य होता, तो किसी को भी आंख से अश्रुधारा बहाने की आवश्यकता यदा कदा ही पड़ती

डॉ दीना सिंह गायत्री परिवार

इस दुनिया में जहां एक ओर प्यार और दुलार है, वहीं दूसरी ओर अतिवाद और चरम पंथ का बोलबाला भी है। संसार दोनों को पोषित करता है। अतिवाद का चरमोत्कर्ष विनाश और भयावह आतंक के रूप में होता है, तो स्नेह और सौहार्द की परिणिति आनंद के रूप में। जगत में यदि परस्पर स्नेह सौजन्य होता, तो किसी को भी आंख से अश्रुधारा बहाने की आवश्यकता यदा कदा ही पड़ती और सभी सुखी एवं आनंदित दिखाई पड़ते, परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे विश्व से स्नेह आत्मीयता  विदा ही हो गए हों। 

एक समय की बात है कभी इस दुनिया में राम और कृष्ण जैसे योद्धा, महापुरुष और भगवान आए थे । उन्होंने आततायियों का अंत किया और सुखद साम्राज्य की स्थापना की। इस बार फिर वैसी ही, बल्कि उससे भी ज्यादा कठिन परिस्थितियां आन खड़ी हुई हैं। इन दिनों लोग इतने स्वार्थी और संकीर्ण बन गए हैं कि अपने स्वार्थ के अतिरिक्त उन्हें कुछ दिखता ही नहीं, भले ही इसके लिए उन्हें कितने ही लोगों को कष्ट क्यों न पहुंचाना पड़े। ज्यादातर लोग अधर्म और अन्याय का हाथ थामे खड़े दिखते हैं। 

यहां यह नहीं कहा जा रहा कि धर्म और धार्मिक लोग इस संसार में अब नहीं हैं। हैं तो वे अभी भी, परंतु उनकी संख्या कम हो गई है। इतने मुट्ठी भर लोगों से समाज निर्माण नहीं हो सकता, इसलिए शांतिकुंज ने यह बीड़ा उठाया है। यहां और इससे संबंधित गायत्री परिवार में ऐसी उच्च आत्माएं रहती हैं जो इन दिनों दिखती तो दीन हीन हैं परंतु अगले दिनों इन्हीं चिंगारियां से ज्वालाएं उठती दिखाई पड़ेंगी और देखते-देखते यह संसार की ऐसी काया पलट करेंगी जिसे बिना ऑक्सीजन लिए एवरेस्ट चढ़ने जैसा दुस्साहस कहा जा सके। हर दिन कभी एक जैसा नहीं रहता। दुख दारिद्रय भी आते जाते रहते हैं ,कभी उत्थान तो कभी पतन कभी सूर्योदय तो कभी सूर्यास्त इस प्रकृति का यही स्वाभाविक क्रम कहा जा सकता है। 

पतन होता दिखाई पड़े तो यह नहीं सोचा जाना चाहिए की उत्थान अब हथेली पर सरसों जमाने की तरह कठिन हो गया है। परिश्रम और पुरुषार्थ सब कुछ संभव बना देते हैं। कोई धन कुबेर भले ही न बन सके पर इतना विश्वास तो विधाता ने सबको दे रखा है कि कोई भी पुरुषार्थ करके भूखा नहीं मर सकता ।जो अपना उत्कर्ष करता है और अन्य अनेकों को इसकी प्रेरणा देता है, वही समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनता है। 

सुख शांति किसी हाट में मोल नहीं मिलते। यदि ऐसा संभव रहा होता ,तो आज के तथा कथित समृद्ध लोग मंदिरों और मस्जिदों में बार-बार सजदा करने नहीं जाते और वहां सुख शांति की भीख न मांगते। प्रगति और शांति दोनों की ही प्राप्ति उन्नत अंतःकरण के बिना संभव नहीं है। जो प्रगति चाहते हैं उन्हें अन्याय का, अतिवाद का पल्ला छोड़ना ही पड़ेगा और न्याय व नीतिपूर्वक उपार्जन से जो कुछ, जितना कुछ मिल सके उतने से ही संतोष करना पड़ेगा। इसी में व्यक्ति का कल्याण है और समाज का भी। व्यक्ति उन्नत होगा तो समाज भी उन्नत बनेगा ।अब वह दिन दूर नहीं, जिसके ना आने पर या देर से आने पर पश्चाताप करना पड़े। महाकाल ने इस हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, जिसके पूर्ण होते ही हमें सतयुग के आगमन के संकेत मिलने लगेंगे ।

अखंड ज्योति दिसंबर 2017पृष्ठ 18

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल