📅 Tuesday, 22 September 2026 | 08:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,940 🥈 चांदी (1kg): ₹248,100 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

खुशखबरी : बाजारों में मंदी के बीच खाने का तेल हुआ सस्ता, जानिए नया भाव!

📅 29 January 2022, 07:25 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : बाजारों में मंदी के बीच खाने का तेल हुआ सस्ता, जानिए नया भाव!
खुशखबरी : बाजारों में मंदी के बीच खाने का तेल हुआ सस्ता, जानिए नया भाव!

सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है जिसके चलते सोयाबीन की नई फसल की आवक के बीच वायदा कारोबार में भाव टूटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई। सोयाबीन की गिरावट से सरसों तेल-तिलहन के भाव भी दबाव में रहे। मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए।

विदेशी तेल-तिलहन बाजारों में आयी गिरावट के बाद हमारे देश में भी तेल-तिलहन बाजारों में सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट देखने को मिली है। मंडियों में भाव टूटने से किसान मूंगफली की बिक्री नहीं कर रहे हैं और गुजरात में स्थानीय खपत के लिए मांग होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बने रहे। बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.75 प्रतिशत की गिरावट है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन की नई फसल की आवक के बीच वायदा कारोबार में भाव टूटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई। इस गिरावट का असर तेल कीमतों पर भी हुआ जिससे सोयाबीन तेल के भाव भी प्रभावित हुए और शिकॉगो एक्सचेंज के कमजोर होने यह और नीचे आया।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन की गिरावट से सरसों तेल-तिलहन के भाव भी दबाव में रहे। वहीं मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए। मांग कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव में भी गिरावट आई। गुजरात की मांग होने तथा नीचे भाव में कम बिकवाली के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।

खाने के तेल में आई गिरावट के मुख्य कारण निचे बताये गये है।

  • सोयाबीन, सरसों, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला सहित सभी तेल-तिलहनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
  • सोयाबीन की नई फसल की आवक के बीच वायदा कारोबार में भाव टूटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई।
  • सोयाबीन की गिरावट से सरसों तेल-तिलहन के भाव भी दबाव में रहे।
  • मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए
  • बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

    सरसों तिलहन – 8,645 – 8,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
    मूंगफली – 5,765 – 5,855 रुपये।
    मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,900 रुपये।
    मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,895 – 2,020 रुपये प्रति टिन।
    सरसों तेल दादरी- 17,550 रुपये प्रति क्विंटल।
    सरसों पक्की घानी- 2,605 -2,730 रुपये प्रति टिन।
    सरसों कच्ची घानी- 2,785 – 2,900 रुपये प्रति टिन।
    तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
    सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,900 रुपये।
    सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,850 रुपये।
    सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,700 रुपये।
    सीपीओ एक्स-कांडला- 11,530 रुपये।
    बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,220 रुपये।
    पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,740 रुपये।
    पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 (बिना जीएसटी के)।
    सोयाबीन दाना 6,515 – 6,540, सोयाबीन लूज 6,355 – 6,405 रुपये।
    मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

    ऊपर बताये गयी कीमतों में कुछ अंतर हो सकता है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें