📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Gold-Silver Price: सोने के भाव में भारी गिरावट, चांदी फिलहाल स्थिर

📅 07 September 2021, 09:57 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Gold-Silver Price: सोने के भाव में भारी गिरावट, चांदी फिलहाल स्थिर
Gold-Silver Price: सोने के भाव में भारी गिरावट, चांदी फिलहाल स्थिर

सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी फिलहाल स्थिर है। एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 0.15 फीसद गिरकर 47,451 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं सिल्वर का भाव 65,261 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। सोना पिछले वर्ष के रिकॉर्ड 56,200 से करीब 8700 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि त्योहार के पहले इसकी कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इंटरनेशनल बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,826.65 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा। जबकि चांदी 24.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। 

ये भी पढ़े : Cheque देते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 ग्राम पर 4742, 8 ग्राम 37,936, 10 ग्राम 47,420 और 100 ग्राम 4,74,200 रुपए चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के भाव 46,420 रुपए है। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,670 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 50,920 रुपए चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 47,420 रुपए और 22 कैरेट 46,420 पर है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें