📅 Monday, 07 September 2026 | 11:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,121.59 ▼ -393.84 (-0.51%) निफ्टी 50: 23,764.45 ▼ -133.25 (-0.56%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,400 🥈 चांदी (1kg): ₹221,300 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

दिवाली से पहले धड़ाम से गिरे सोने के भाव, जानें क्या है आपके शहर का भाव

📅 31 October 2023, 10:47 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिवाली से पहले धड़ाम से गिरे सोने के भाव, जानें क्या है आपके शहर का भाव
दिवाली से पहले धड़ाम से गिरे सोने के भाव, जानें क्या है आपके शहर का भाव

दशहरा के बाद से लगातार सोने के में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता आई थी। लेकिन यह टेंपररी स्थिरता थी, क्योंकि इसके बाद फिर रविवार से सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई। लगातार सोने के भाव में बढ़ोतरी होने के बाद आज सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। आईए जानते हैं आज कितना सस्ता हुआ सोना।

लगातार बढ़ने के बाद नीचे गिरा सोने का भाव

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 31 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। दशहरा खत्म होने के बाद लगातार सोने के भाव में बढोतरी देखी जा रही थी। लगातार बढ़ोतरी के बीच शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता दिखी। लेकिन यह स्थिरता ज्यादा दिन तक टिकी नहीं। रविवार से फिर सोना महंगा हो गया। वही आज की बात करें तो आज सोना 230 रुपए नीचे गिरा है।

जानिए कितना सस्ता हुआ आज सोना?

आज 31 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,400 रूपए है। कल यानी कि रविवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,630 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,200 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,410 रुपए किलो था।

1000 रुपए महंगा हुआ चांदी

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं । वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि फिर शुक्रवार के दिन चांदी 500 रूपए लुढ़कर 74,600 रूपए किलो हो गई थी। इसके बाद से चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई। लेकिन आज चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी हजार रुपए महंगा हो गया है। आज चांदी का भाव 75,600 रूपए किलो है।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

दिल्ली

62,400 (24 कैरेट)

57,350 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

62,450 (24 कैरेट)

57,250 (22 कैरेट)

नोएडा

62,550 (24 कैरेट)

57,350 (22 कैरेट)

मुंबई

62,400 (24 कैरेट)

57,200 (22 कैरेट)

कोलकता

62,400 (24 कैरेट)

57,200 (22 कैरेट)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें