📅 Thursday, 26 November 2026 | 05:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

नशे में धुत थी महिला पुलिस अफसर, रास्ते में दूसरी महिला से की शर्मनाक हरकत

📅 26 October 2024, 09:55 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नशे में धुत थी महिला पुलिस अफसर, रास्ते में दूसरी महिला से की शर्मनाक हरकत
नशे में धुत थी महिला पुलिस अफसर, रास्ते में दूसरी महिला से की शर्मनाक हरकत

पश्चिम बंगाल पुलिस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस अधिकारी शराब के नशे में धुत है।

वह सामने खड़ी एक महिला की गर्दन पकड़ उसे किस करने का प्रयास करती है। यह पहली बार नहीं है। नशे में धुत पुलिस वालों के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। ताजा वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। जिसे एक बीजेपी नेता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। 

वीडियो में दिख रहे दूसरे लोग

वीडियो सिलीगुड़ी का बताया जा रहा है। महिला पुलिस अफसर गश्त पर थी। इसी दौरान वह नशे की हालत में दूसरी महिला के साथ शर्मनाक हरकत करती है। महिला अधिकारी का नाम तान्या रॉय बताया जा रहा है। जो सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। वीडियो में और भी लोग नजर आ रहे हैं। जो पुलिस से बात करते दिख रहे हैं। अचानक महिला पुलिस अधिकारी सामने खड़ी महिला के पास आकर उसे किस करने लगती है। जिसके बाद सामने वाली महिला उसे दूर हटा देती है।

बताया जा रहा है कि मामला 23 अक्टूबर 2024 का है। एएसआई तान्या की कई लोगों से बहस इस वीडियो में दिख रही है। आपको बता दें कि सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर गुलाबी पुलिस वैन चला रखी है। बुधवार रात को गुलाबी वैन की टक्कर एक जुआरी से हो जाती है। जिसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो जाते हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने मामला सामने आने के बाद आरोपी तान्या रॉय को निलंबित कर दिया है।

बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने वीडियो को शेयर कर बंगाल पुलिस के इस तरह के व्यवहार पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि आप पश्चिम बंगाल पुलिस की स्थिति देख चौंक सकते हैं। पिंक पेट्रोल की एएसआई का गश्त के दौरान इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। उसके खिलाफ पहले भी नशे में काम करने के आरोप लग चुके हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल