📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Engine Oil Tips For Vehicle : बाइक के लिए इंजन ऑयल चुनने में हो रही है दिक्कत तो जाने ये जरूरी बातें।

📅 06 December 2021, 03:55 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Engine Oil Tips For Vehicle : बाइक के लिए इंजन ऑयल चुनने में हो रही है दिक्कत तो जाने ये जरूरी बातें।
Engine Oil Tips For Vehicle : बाइक के लिए इंजन ऑयल चुनने में हो रही है दिक्कत तो जाने ये जरूरी बातें।

आप भी अपनी बाइक ओर कार में इंजन ऑयल डलवाते होंगे, ओर आपको उस समय कंफ्यूजन भी होती होगी की कोनसा ऑयल आपकी बाइक ओर कार के लिए बेहतरीन होगा, आपकी जानकारी के लिए बता दे की अलग अलग इंजन के लिए अलग अलग ऑयल का इस्तेमाल होता है, तो जानिए कोनसा ऑयल आपके विहिक्ल के लिए अच्छा है।

आपकी बाइक या कार की सेहत के लिए इंजन ऑयल बहुत जरूरी होता है, इंजन ऑयल इंजन की क्षमता और इसकी लाइफ बढ़ाने का काम करता है, आपको पता होगा की बाजार में तीन तरह के इंजन ऑयल का वेपार होता है इसमें सेमी सिंथेटिक ऑयल, फुली सिंथेटिक ऑयल और मिनरल ऑयल शामिल है, ये तीनो ऑयल अलग अलग ग्रेड धराते है, आपको अपनी बाइक ओर कार के इंजन का ग्रेड जानना होगा आपको ये जानकारी बुकलेट, डीलरशिप कंपनी ओर विहीकल कंपनी से मिल जायेगी।

1) सेमी सिंथेटिक ऑयल

यह ऑयल मीनल ऑयल और फुली सिंथेटिक ऑयल के बीच का ऑयल है, मतलब की इस ऑयल को बनाने के लिए कंपनी मिनरल ऑयल में थोड़ा फुली सिंथेटिक ऑयल मिलाती है। यह ऑयल मिनरल ऑयल से बेहतरीन है, ओर फुली सिंथेटिक ऑयल से अच्छा नही है।

2) फुली सिंथेटिक ऑयल

यह ऑयल की परफॉमेंस बहुत ही बेहतरीन है, यह ऑयल के इस्तेमाल से आप ज्यादा माइलेज भी पा सकेंगे। यह ऑयल न्यूनतम और अधिक दोनो तापमान में बहुत अच्छा काम करता है, इस ऑयल की कीमत सिंथेटिक ऑयल और मिनरल ऑयल की कीमत से ज्यादा होती है।

3) मिनरल ऑयल

यह ऑयल का इस्तेमाल अधिक मात्रा में बाइक ओर कार में होता है, यह ऑयल सामान्य तापमान पर बहुत अच्छा काम करता है मगर ठंड में और ज्यादा गर्म तापमान में यह ऑयल अच्छा काम नही करता है। यह ऑयल की कीमत सेमी सिंथेटिक ऑयल और फुली सिंथेटिक ऑयल की कीमत से कम होती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें