📅 Wednesday, 25 November 2026 | 04:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹147,600 • ☀️ उज्जैन: 16°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

क्या आप जानते है 1, 2 ही नहीं 75 और 100 के सिक्के भी जारी करता है RBI, इस तरह से आप भी पा सकते है

📅 14 November 2021, 10:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्या आप जानते है 1, 2 ही नहीं 75 और 100 के सिक्के भी जारी करता है RBI, इस तरह से आप भी पा सकते है
क्या आप जानते है 1, 2 ही नहीं 75 और 100 के सिक्के भी जारी करता है RBI, इस तरह से आप भी पा सकते है

रिजर्व बेंक ऑफ़ इण्डिया समय समय पर व्यक्ति विशेष या घटना विशेष के सन्मान में विशेष स्मारक सिक्के जारी करता है| यह खास स्मारक सिक्के चलन में नहीं आते है, यह केवल स्मृति के लिए रखे जाते है| इन सिक्को का रेट अलग अलग होता है| आम तौर पर इसमें 75, 100, 125, 150 या 250 रुपये जैसे सिक्के होते है|

भारत में सबसे पहला स्मारक सिक्का भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरु के नाम पर जारी करा गया था| यह सिक्का साल 1964 में जारी करा गया था| इन सिक्को को ऐसे सिक्के इकठ्ठा करने वाले लोग खरीद भी सकते है और इनका कलेक्शन भी कर करते है| कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करा था| यह सिक्का श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वि जन्म जयंती पर जारी करा गया था| स्वामी प्रभुपाद इंटरनेशनल सोसाएटी फॉर कृष्ण कोंशीयसनेस के संस्थापक थे| ऐसे सिक्के समय समय पर किसी के सन्मान में जारी होते रहते है|

ऐसे स्मारक सिक्को का आप कलेक्शन करना चाहते है तो आप इसे खरीद सकते है| इसको आप ऑनलाइन खरीद सकते है| इसको आप भारत प्रतिभूति मुद्रण और मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड की वेबसाइट से खरीद सकते है| जैसे आप नार्मल शोपिंग करते है वैसे ही इस वेबसाइट से आप आराम से सिक्का खरीद सकते है| सिक्के चांदी से बने होने के कारण इसकी कीमत अलग अलग होती है|

अभी भी भारतीय बाजार में 50 पैसा, 1 रूपया, 2 रुपये, 5 रुँपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्के चलन में है| भारतीय रिजर्व बेंक इनको जारी भी करता है| अभी तक बेंक ने कोई जानकारी नहीं दी है की 50 पैसे का सिक्का चलन में नहीं है, वह अभी भी चलन में है| इसको लेने से आपको कोई इंकार नहीं कर सकता है|

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल