📅 Monday, 28 September 2026 | 12:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,977.61 ▼ -918.13 (-1.24%) • निफ्टी 50: 22,815.65 ▼ -324.85 (-1.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,800 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

LOVE मैरिज की खतरनाक सजा..! : परिजनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

📅 21 February 2023, 10:19 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LOVE मैरिज की खतरनाक सजा..! : परिजनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
LOVE मैरिज की खतरनाक सजा..! : परिजनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बिलासपुर :

न्यायधानी में एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दो पक्षों में जमकर लड़ाई हो रही है. बताया जा रहा है कि ये मामला प्रेम विवाह का है, जिसमें लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर में घुसकर जमकर मारपीट की है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष ने लड़के के घरवालों की पिटाई की है. लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए हैं. मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. पूरा मामला पचपेड़ी थाने इलाके का का है.

बताया जा रहा है कि थाना पामगढ़ अन्तर्गत हैडसपुर गांव की 22 साल की लड़की उसी गांव के लड़के के साथ भागकर प्रेम विवाह कर ली. इसके साथ ही वह लड़के के बुआ के घर पचपेड़ी में रह रही थी.

इसकी भनक ग्राम हैडसपुर में लड़की के परिजनों लगी. परिवार के लोग हंसिया- कुल्हाड़ी लेकर लड़की को ले जाने लगे, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. पचपेड़ी पुलिस कार्रवाई कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें