📅 Thursday, 29 October 2026 | 03:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☁️ उज्जैन: 22°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

मणिपुर में CRPF जवान ने कैंप पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, 8 घायल

📅 14 February 2025, 12:11 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मणिपुर में CRPF जवान ने कैंप पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, 8 घायल
मणिपुर में CRPF जवान ने कैंप पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, 8 घायल

मणिपुर.

मणिपुर में CRPF जवान ने कैंप पर फायरिंग कर खुद को भी गोली मार दी. इस फायरिंग में 3 जवानों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए. यह घटना गुरुवार रात करीब 8.20 बजे इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में हुई. आरोपी जवान संजय कुमार, 120 वीं बटालियन का हवलदार था.

कैंप में गोलीबारी के बाद जवान ने आत्महत्या कर ली. वह असम के रहने वाले थे और त्रिसुंडी में सीआरपीएफ कैंप में उनकी तैनाती थी. फायरिंग में घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

इस घटना के पीछे क्या वजह थी, इसके बारे में अब तक कुछ भी जानकारी नहीं मिली है. अधिकारियों की मानें तो यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा. CRPF के अधिकारी कैंप में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. फिलहाल इस मामले पर किसी भी सीनियर अधिकारी का कोई बयान भी सामने नहीं आया है. अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि इस फायरिंग में घायल एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 8 अन्य जवानों का इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) में इलाज चल रहा है. सीआरपीएफ के कई सीनियर अधिकारी पहुंचे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें